
Srikumar महाराज🇮🇳☸️
188 days ago
*जमीन पर बैठकर खाने के आश्चर्यकारक फायदे* आज की आधुनिक जीवनशैली में हम टेबल-चेयर पर खाते हैं… लेकिन हमारी परंपरा में जमीन पर बैठकर खाने के पीछे बड़ा स्वास्थ्य विज्ञान छिपा है! - आइए जानते हैं: 1. *पाचन सुधारता है*: मांडी घालून (अर्धपद्मासन जैसी स्थिति में) बैठने से पेट के आसपास की मांसपेशियों को प्राकृतिक गति मिलती है। खाने के लिए आगे झुकना-सीधा होना पाचन को अधिक सक्रिय करता है। 2. *वजन नियंत्रण में रहता है*: जमीन पर बैठकर खाने से खाने की गति स्वतः कम हो जाती है। इससे मस्तिष्क को पेट भरने का संकेत समय पर मिलता है और अधिक खाने से बचा जा सकता है। 3. *शरीर की लवचिकता बढ़ती है*: पद्मासन जैसी स्थिति में बैठने से कमर, पीठ और घुटने लवचिक रहते हैं। मांसपेशियों को हल्का तनाव मिलता है, जिससे शरीर अधिक सक्षम बनता है। 4. *मन शांत होता है*: जमीन पर बैठकर खाने से ध्यान खाने पर केंद्रित होता है। मन स्थिर रहता है और भोजन के पोषक तत्वों का अवशोषण बेहतर होता है। 5. *कुटुंब में प्रेम बढ़ता है ❤️*: एक साथ बैठकर खाने से संवाद बढ़ता है, तनाव कम होता है और कुटुंब के रिश्ते मजबूत होते हैं। 6. *पोश्चर सुधारता है*: रीढ़ की हड्डी सीधी रहती है, कंधे-पेट-पीठ की सही गति होती है। इससे शरीर पर अनावश्यक तनाव कम होता है। 7. *दीर्घायु का संकेत*: European Journal of Preventive Cardiology में प्रकाशित अध्ययन के अनुसार, बिना आधार के जमीन से आसानी से उठने वालों की शारीरिक क्षमता और आयु अधिक होती है। 8. *घुटने और जोड़ मजबूत रहते हैं*: नियमित जमीन पर बैठने से घुटने, टखने और कमर लवचिक रहते हैं और जोड़ों का दर्द कम होता है। 9. *रक्तप्रवाह सुधारता है*: इस तरह बैठने से शरीर में रक्तप्रवाह संतुलित रहता है और पाचन के लिए आवश्यक ऊर्जा सही तरीके से मिलती है। _✨ थोड़ा बदलाव… बड़ा फायदा!_ दिन में कम से कम एक बार कुटुंब के साथ जमीन पर बैठकर खाने की आदत डालें और फरक देखें!

Comments (0)
No comments yet. Be the first to comment!
