
Rama Devi Sahu
136 days ago
28 मई को गुरु प्रदोष व्रत: शिव कृपा से दूर होंगे जीवन के सभी संकट और कष्ट, किस्मत बदलने वाला गुरुवार, इंद्र ने भी पाया था खोया साम्राज्य 28 मई, गुरुवार को प्रदोष व्रत रखा जाएगा, शास्त्रों के अनुसार जब यह व्रत गुरुवार के दिन पड़ता है, तो इसे ‘गुरु प्रदोष’ कहा जाता है, इस बार ज्येष्ठ मास के अधिक मास (पुरुषोत्तम मास) के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि होने के कारण इस व्रत का महत्व अत्यधिक बढ़ गया है। यह व्रत भगवान शिव की कृपा प्राप्त करने और जीवन के बड़े से बड़े संकटों से मुक्ति पाने के लिए अत्यंत फलदायी है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, स्वयं देवराज इंद्र ने भी अपने स्वर्ग और साम्राज्य को वापस पाने के लिए इस व्रत का पालन किया था, गुरु प्रदोष व्रत रखने से जीवन के सभी कष्ट दूर होते हैं, विवाह में आ रही बाधाएं समाप्त होती हैं तथा ज्ञान और समृद्धि की प्राप्ति होती है, प्रदोष व्रत में भगवान शिव और माता पार्वती की संयुक्त पूजा शाम के समय यानी प्रदोष काल में की जाती है, इस समय भगवान शिव अत्यंत प्रसन्न मुद्रा में रहते हैं।

Comments (2)

Rama Devi Sahu
May 28, 2026
🙏🔱 Har Har Mahadev 🔱 Om Namah Shivay 🔱🙏 Guru Pradosh Vrat ki Hardik Shubhkamnaye ke Sath Suprabhat Ji 🌹🌹

Savita om namah shivay 🙏🌹
May 28, 2026
om namah shivay 🙏🌹
