
Annuraj 🥀🥀 Anita 😊
229 days ago
राधे - राधे 🌟 || प्रारब्ध के निर्माता बनें || 🌟 हमारे द्वारा संपन्न प्रत्येक शुभाशुभ कर्मों द्वारा ही हमारे प्रारब्ध का निर्माण होता है। जीवन को केवल प्रारब्ध के भरोसे नहीं छोड़ा जा सकता है। हम आज जो हैं, जैसे हैं, उसमें प्रारब्ध के साथ-साथ हमारे द्वारा कृत कर्मों की भी बड़ी भूमिका होती है। पुरुषार्थ किए बिना फल की इच्छा करना और उस इच्छा का पूर्ण न होना प्रारब्ध दोष नहीं अपितु पुरुषार्थ के अनुपात में फल की प्राप्ति न होना अवश्य प्रारब्ध दोष है। हमारे द्वारा बार-बार परिश्रम करने पर भी सफलता की प्राप्ति न हो पाना ही प्रारब्ध है। भगवान श्रीकृष्ण भी अर्जुन जी को बार-बार यही समझा रहे हैं, कि तुम सतत शुभ और श्रेष्ठ कर्म करते रहो ताकि तुम्हारा कर्म ही योग बन जाए। जहाँ कर्म ही योग बन जाता है, वहाँ योगेश्वर को भी आते देर नहीं लगती। कर्मशील लोग अपने प्रारब्ध के निर्माता स्वयं होते हैं। धैर्य पूर्वक श्रेष्ठ कर्म करते रहें, श्रेष्ठ प्रारब्ध का निर्माण अवश्य होगा।🖋️ *जय श्री राधे कृष्णा जी* शुभ रात्रि विश्राम 🥀🥀🌺🌺 बाबा महाँकाल का आशीर्वाद सदैव आप सभी पर बना रहे। 🥀🥀🌺🌿🌿🌷 जय श्री महाकाल 🌺🌺🥀❣️❣️ ⛓️💥⛓️💥⛓️💥⛓️💥⛓️💥⛓️💥⛓️💥⛓️💥⛓️💥⛓️💥
Comments (6)

Annuraj 🥀🥀 Anita 😊
Jan 15, 2026
radhe radhe bhaya ji 🙏

Annuraj 🥀🥀 Anita 😊
Jan 15, 2026
radhe radhe 🙏

Sanju ❤️
Jan 15, 2026
right 👍 Radhe Radhe 👏

H.S.CHAHAR
Jan 13, 2026
🌹🙏Jay Shri Krishna 🌹🙏 Jay Shri Radhe Radhe ji 🌹🙏shubh ratri ji🙏🌹

Annuraj 🥀🥀 Anita 😊
Jan 13, 2026
radhe radhe saa 🥀🥀🌺🌺😊😊

raj raj
Jan 13, 2026
jai shree krishna 🌹🌹🌹🌹 radhe radhe 🌹🌹🌹
