
Srikumar महाराज🇮🇳☸️
86 days ago
*_सभी को होने वाला सिरदर्द, और उस पर आसान उपाय देखें....._ *अदरक वाली चाय...* अदरक वाली चाय स्वाद में भी अच्छी लगती है और सिरदर्द में आराम देती है। अदरक वाली चाय से शरीर की रक्त वाहिनियों की सूजन कम करने में मदद मिलती है और दर्द कम होता है। इसलिए रोज अदरक वाली चाय पीने की आदत डालें। इससे सामान्य स्वास्थ्य भी अच्छा रहता है। *पानी पिएं...* शरीर में पानी कम होने यानी डिहाइड्रेशन की वजह से अक्सर सिरदर्द होता है। इस तरह का सिरदर्द कई लोगों के लिए आम बात है लेकिन सिर क्यों दुख रहा है यह कई लोगों को समझ नहीं आता। इसलिए आगे से जब भी अचानक सिर दुखने लगे तो खूब पानी पिएं। क्योंकि खूब पानी पीने से भी सिरदर्द से छुटकारा मिलता है। *स्ट्रेच करके देखें...* कई बार नसों या मांसपेशियों के खिंचाव से सिरदर्द होता है। कई बार पीठ के ऊपरी हिस्से, गर्दन, कंधों पर तनाव पड़ने से सिर दुखता है। इसलिए साधारण तरीके से गर्दन की स्ट्रेचिंग करने से सिरदर्द में आराम मिलता है। गर्दन को धीरे-धीरे दाएं-बाएं, ऊपर-नीचे घुमाने से शरीर की कई मांसपेशियां हिलती हैं और थोड़ी खुल जाती हैं। लेकिन इस तरह स्ट्रेचिंग या व्यायाम करते समय गर्दन में मोच न आए इसका ध्यान रखें। *गरम लौंग...* सिरदर्द दूर करने का बेहतरीन उपाय है लौंग। तवे पर कुछ लौंग सेंक लें। उसके बाद गरम-गरम ही इन लौंग को रुमाल में बांध लें। फिर इस रुमाल से आने वाली गरम लौंग की खुशबू सूंघते रहें। इससे सिरदर्द की परेशानी जरूर कम होगी। *एक्यूप्रेशर करें...* एक्यूप्रेशर कई बीमारियों का इलाज है। अंगूठे और तर्जनी यानी पहली उंगली के बीच के हिस्से में मौजूद मांसपेशियों पर एक मिनट तक दबाव डालें। इस तरह मांसपेशी पर सही मात्रा में दबाव डालने से सिरदर्द से छुटकारा मिलेगा। *नींबू पानी...* शरीर में एसिड की मात्रा कम-ज्यादा होने से सिरदर्द होता है। इस तरह का सिरदर्द हो तो नींबू पानी में थोड़ा नमक या खाने का सोडा डालकर पिएं। नींबू पानी से शरीर में एसिड का स्तर संतुलित होता है। *बर्फ की सिकाई...* कई बार सिर की नसों में सूजन होने की वजह से भी सिरदर्द हो सकता है। इसलिए माथे और कान के पास के हिस्से पर बर्फ की सिकाई करना फायदेमंद होता है। कुल मिलाकर कौन सा मौसम है और वातावरण का अंदाजा लगाकर सिकाई करनी है या नहीं, यह तय करें। *तरबूज खाएं...* सिरदर्द होने पर पानीदार फल खाना फायदेमंद होता है। इसलिए तरबूज जैसा पानीदार फल खाने से, जैसा ऊपर बताया गया है, डिहाइड्रेशन से होने वाले सिरदर्द से मुक्ति मिलती है। इसलिए तरबूज या अन्य पानीदार फलों को अपने आहार में नियमित शामिल करना स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद है। *गहरी सांस लें और छोड़ें...* ऑक्सीजन की कमी भी सिरदर्द का एक कारण हो सकती है। इसलिए सिर दुख रहा हो तो ज्यादा से ज्यादा ऑक्सीजन मिले ऐसे बहुत सारे पेड़ वाले इलाके में टहलने जाएं। यह टहलते समय लंबी सांस लें और छोड़ें। सिरदर्द जरूर कम होता है। _©® सुनील इनामदार_

Comments (0)
No comments yet. Be the first to comment!
