MyMandirInstall
Profile

Rama Devi Sahu

21 days ago

*🌞~ आज का हिन्दू पंचांग ~🌞* 🌤️ *दिनांक - 05 अक्टूबर 2026* 🌤️ *दिन - सोमवार* 🌤️ *विक्रम संवत 2083 (गुजरात अनुसार 2082)* 🌤️ *शक संवत -1948* 🌤️ *अयन - दक्षिणायन* 🌤️ *ऋतु - शरद ॠतु* 🌤️ *मास - आश्विन (गुजरात-महाराष्ट्र भाद्रपद)* 🌤️ *पक्ष - कृष्ण* 🌤️ *तिथि - दशमी 06 अक्टूबर रात्रि 02:07 तक तत्पश्चात एकादशी* 🌤️ *नक्षत्र - पुष्य रात्रि 11:09 तक तत्पश्चात अश्लेशा* 🌤️ *योग - शिव सुबह 09:51 तक तत्पश्चात सिद्ध* 🌤️ *राहुकाल - सुबह 08:00 से सुबह 09:29 तक* 🌤️ *सूर्योदय - 06:32* 🌤️ *सूर्यास्त - 06:21* 👉 *दिशाशूल - पूर्व दिशा मे* 🚩 *व्रत पर्व विवरण - दशमी का श्राद्ध* 🚩 *विशेष-* 💥 *चतुर्मास के दिनों में ताँबे व काँसे के पात्रों का उपयोग न करके अन्य धातुओं के पात्रों का उपयोग करना चाहिए।(स्कन्द पुराण)* 💥 *चतुर्मास में पलाश के पत्तों की पत्तल पर भोजन करना पापनाशक है।* 🌷 *एकादशी व्रत के लाभ* 🌷 ➡️ *05 अक्टूबर 2026 सोमवार को मध्यरात्रि 02:07 (यानी 06 अक्टूबर 02:07 AM) से 06 अक्टूबर, मंगलवार को मध्यरात्रि 12:34 तक (यानी 06 अक्टूबर, मंगलवार को पूरा दिन) एकादशी है।* 💥 *विशेष - 06 अक्टूबर, मंगलवार को एकादशी का व्रत (उपवास) रखे।* 🙏🏻 *जो पुण्य सूर्यग्रहण में दान से होता है, उससे कई गुना अधिक पुण्य एकादशी के व्रत से होता है ।* 🙏🏻 *जो पुण्य गौ-दान सुवर्ण-दान, अश्वमेघ यज्ञ से होता है, उससे अधिक पुण्य एकादशी के व्रत से होता है ।* 🙏🏻 *एकादशी करनेवालों के पितर नीच योनि से मुक्त होते हैं और अपने परिवारवालों पर प्रसन्नता बरसाते हैं ।इसलिए यह व्रत करने वालों के घर में सुख-शांति बनी रहती है ।* 🙏🏻 *धन-धान्य, पुत्रादि की वृद्धि होती है ।* 🙏🏻 *कीर्ति बढ़ती है, श्रद्धा-भक्ति बढ़ती है, जिससे जीवन रसमय बनता है ।* 🙏🏻 *परमात्मा की प्रसन्नता प्राप्त होती है ।पूर्वकाल में राजा नहुष, अंबरीष, राजा गाधी आदि जिन्होंने भी एकादशी का व्रत किया, उन्हें इस पृथ्वी का समस्त ऐश्वर्य प्राप्त हुआ ।भगवान शिवजी ने नारद से कहा है : एकादशी का व्रत करने से मनुष्य के सात जन्मों के पाप नष्ट हो जाते हैं, इसमे कोई संदेह नहीं है । एकादशी के दिन किये हुए व्रत, गौ-दान आदि का अनंत गुना पुण्य होता है ।* 🌷 *एकादशी के दिन करने योग्य* 🌷 🙏🏻 *एकादशी को दिया जलाके विष्णु सहस्त्र नाम पढ़ें .......विष्णु सहस्त्र नाम नहीं हो तो १० माला गुरुमंत्र का जप कर लें l अगर घर में झगडे होते हों, तो झगड़े शांत हों जायें ऐसा संकल्प करके विष्णु सहस्त्र नाम पढ़ें तो घर के झगड़े भी शांत होंगे l* 🌷 *एकादशी के दिन ये सावधानी रहे* 🌷 🙏🏻 *महीने में १५-१५ दिन में एकादशी आती है एकादशी का व्रत पाप और रोगों को स्वाहा कर देता है लेकिन वृद्ध, बालक और बीमार व्यक्ति एकादशी न रख सके तभी भी उनको चावल का तो त्याग करना चाहिए एकादशी के दिन जो चावल खाता है... तो धार्मिक ग्रन्थ से एक- एक चावल एक- एक कीड़ा खाने का पाप लगता है...ऐसा डोंगरे जी महाराज के भागवत में डोंगरे जी महाराज ने कहा* *🌞~ हिन्दू पंचांग ~🌞*

Comments (2)

Rama Devi Sahu

Rama Devi Sahu

Oct 5, 2026

💞नीयत कितनी भी अच्छी हों दुनिया आपकों दिखावे से जानती है💞और दिखावा कितना भी अच्छा हों,भगवान आपको आपकी नीयत से जानता है..💞 जय श्री महाकाल 🌹 हर हर महादेव 🌹 ओम् नमः शिवाय 🌹 शुभ प्रभात ::❤️🌹::

Savita om namah shivay 🙏🌹

Savita om namah shivay 🙏🌹

Oct 5, 2026

सादगी में ही असली शक्ति है: महादेव तीनों लोकों के स्वामी हैं, फिर भी वे किसी आलीशान महल में नहीं, बल्कि कैलाश पर्वत पर साधारण तरीके से रहते हैं। उन्हें प्रसन्न करने के लिए किसी वैभव की नहीं, बल्कि केवल एक लोटा जल और सच्चे भाव की आवश्यकता होती है। बाहरी दिखावा और अहंकार हमें भीतरी मानसिक सुकून से दूर कर देते हैं।