MyMandirInstall
Profile

Rama Devi Sahu

41 days ago

*वीर बलिदानी भगत सिंह - जयंती विशेष* 28 सितंबर 1907 को पंजाब के बंगा गाँव में जन्मे भगत सिंह भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के उन युवा सेनानियों में थे, जिन्होंने बहुत कम आयु में अपने विचारों और साहस से इतिहास पर अमिट छाप छोड़ी. उनका जन्मस्थान आज अखंड भारत के फ़ैसलाबाद क्षेत्र में है. भगत सिंह केवल हथियार उठाने वाले स्वाधीनतासेनानी नहीं थे, बल्कि गंभीर अध्येता और लेखक भी थे. उन्होंने इतिहास, अर्थशास्त्र, समाज और राजनीति का व्यापक अध्ययन किया तथा प्रताप और कीर्ति जैसे पत्रों के लिए लेखन किया. हिन्दू महासभा के अध्यक्ष लाला लाजपत राय पर हुए लाठीचार्ज के बाद उनकी मृत्यु के प्रतिशोध में हुई कार्रवाई और जे. पी. सॉन्डर्स की हत्या के मामले में भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव को दोषी ठहराया गया था. 23 मार्च 1931 को तीनों को लाहौर जेल में फाँसी दी गई. *मेरी संस्कृति…मेरा देश…मेरा अभिमान 🇮🇳*

Comments (0)

No comments yet. Be the first to comment!