MyMandirInstall
Profile

Rama Devi Sahu

262 days ago

जैसा कि सारी दुनिया को ऑलरेडी पता है ही कि इंद्रेश जी का विवाह सम्पन्न हो चुका है। विवाह क्या इसे आप आजकल के शब्दों में royal fat wedding भी कह सकते हैं। जयपुर के ताज जैसे luxurious venue में विवाह होना बरबस ही लोगों का ध्यान खींच ले गया। तारीफ़ करने से ज्यादा ट्रोलिंग शुरु हो गई कि देखो देखो दुनिया को मोह माया से मुक्ति का मार्ग बताने वाले खुद कैसे सांसारिकता में डूबे हुए हैं। देखो आप सब सबसे पहले तो उनके प्रोफेशन को समझो। वह कथावाचक हैं कोई संत साधु या महात्मा नहीं है। आज के समय में कथावाचन एक प्रोफेशन है। बोले तो व्यवसाय है बिज़नेस है धंधा है। कथावाचक का काम केवल कथा सुनाना है,,इसका उसके सांसारिक जीवन से कोई लेना देना नहीं है। कोई भी कथावाचक कभी भी ये नही कहता कि सबकुछ छोड़ दो सब मोह माया है। ऐसा संत कहते है और अब तो संत भी ऐसा नही कहते। जैसे प्रेमानंद जी कहते है कि अगर आप गृहस्थ है तो भी आप अपने जीवन में गृहस्थ रहकर भी ईश्वर को याद कर सकते है। आजकल कथावाचन एक व्यवसाय जैसा हो चला है। आप देखिए जैसे प्रदीप मिश्रा है, वह भी गृहस्थ जीवन जीते हैं। जया किशोरी तो बकायदे गाय के चमड़े से बने बैग लेकर घूमती है और कहती है कि मुझे तो पता ही नही था, एक इंटरव्यू में वह कह रही थी कि मुझे तो लेटेस्ट आईफ़ोन ही चाहिए होता है वो भी अपनी पसंद से कस्टमाइज़ किया हुआ। आप कुमार विश्वास को देख लीजिए कि कैसे वो धीरे-धीरे राजनीति से कथावाचन में घुसे कि किसी को पता भी नहीं चला। आप उस मोटे बच्चे को ले लीजिए जिसे कोई फड़क नहीं पड़ता कि जमाना उसे क्या कह रहा है। उसने तो बकायदे वीडियो बनाकर बताया था कि कैसे उसकी मम्मी उसके लिए नॉनवेज बनाती है। लेकिन फिर भी आज वह एक कथावाचक है। आप अनिरुद्धाचार्य को ले लीजिए। इनको जबसे पता चला है कि इनका “कोई आपसे प्यार क्यों करेगा “ वाली रील वायरल हो गई है तब से ऐसी ही बातें करते नजर आते हैं जो वायरल जाए और इनकी कमाई करवाए। वैसे जानकारी के लिए बता दूँ कि ये कथावाचन से पहले ड्राइवरी किया करते थे जिस बात को इन्होंने खुद एक इंटरव्यू में बताया था। तो लब्बो लुआब यह है कि इस क्षेत्र में कमाई अच्छी है और धन ऐश्वर्य सम्मान सब है। इसीलिए जो इस क्षेत्र में है वो पैसा पीट रहे है। तो अपने कमाए हुए पैसों से यदि कोई ताज होटल में विवाह कर रहा है तो आपके मरोड़े क्यो उठ रही है ?

Post media

Comments (1)

Saumya Sharma

Saumya Sharma

Dec 11, 2025

बिल्कुल सही बात है बहना जी, इसमें troll करने वाली कोई बात ही नहीं है, उन्होंने जैसा कमाया है, उसी हिसाब से शादी पर खर्च किया है ☺️ बहुत ही सुन्दर विवेचन 👌👌👌