MyMandirInstall
Profile

Rama Devi Sahu

307 days ago

🕉️ #ये_छठ_ज़रूरी_है.. धर्म के लिए नहीं, समाज के लिए हम आप के लिए जो अपनी जड़ों से कट रहे हैं.. #ये_छठ_ज़रूरी_है.. उस माँ के लिए जिन्हें अपनी संतान को देखे महीनों हो जाते हैं। उस परिवार के लिए जो टुकड़ों में बंट गया है। उन बेटों के लिए जिनके घर आने का ये एक बहाना है। #ये_छठ_ज़रूरी_है.. उस नई पौध के लिए जिन्हें नहीं पता कि दो कमरों से बड़ा घर भी होता है। उनके लिए जिन्होंने नदियों को सिर्फ किताबों में देखा है। ये छठ ज़रूरी है.. उस परम्परा को ज़िन्दा रखने के लिए जो समानता की वकालत करता है। जो बताता है कि बिना पुरोहित भी पूजा हो सकती है। ये छठ ज़रूरी है.. जो सिर्फ उगते सूरज को नहीं डूबते सूरज को भी प्रणाम करता है। गागर निम्बू और सुथनी जैसे फलों को ज़िन्दा रखने के लिए। सूप और दौउरा बनाने वालो के लिए। ये बताने के लिए कि इस समाज में उनका भी महत्व है। ये छठ ज़रूरी है... उन दंभी पुरुषों के लिए जो नारी को कमजोर समझते हैं। ये छठ ज़रूरी है #बेहद_ज़रूरी.. जय सुर्यनारायण भगवान🙏🙏🚩

Post media

Comments (2)

Rama Devi Sahu

Rama Devi Sahu

Oct 27, 2025

Subha Somavar or Chhat Puja ki Hardik Shubhkamnaye ke Sath Subha Dopahar Jii 🙏 Baba Bhole Nath ji ki Aashirwad Aap pr Sada Sarvada Bani Rahe 🙏 Aap ka Har Pal Subha Mangalmay Ho 🙏🌹🌹