MyMandirInstall
Profile

Rama Devi Sahu

334 days ago

🌞~ आज का हिन्दू पंचांग ~🌞 ⛅दिनांक - 30 सितम्बर 2025 ⛅दिन - मंगलवार ⛅विक्रम संवत् - 2082 ⛅अयन - दक्षिणायण ⛅ऋतु - शरद ⛅मास - आश्विन ⛅पक्ष - शुक्ल ⛅तिथि - अष्टमी शाम 06:06 तक तत्पश्चात् नवमी ⛅नक्षत्र - पूर्वाषाढ़ा पूर्ण रात्रि तक ⛅योग - शोभन रात्रि 01:03 अक्टूबर 01 तक तत्पश्चात् अतिगण्ड ⛅राहुकाल - दोपहर 03:16 से शाम 04:46 तक (उज्जैन मानक समयानुसार) ⛅सूर्योदय - 06:18 ⛅सूर्यास्त - 06:15 (सूर्योदय एवं सूर्यास्त उज्जैन मानक समयानुसार) ⛅दिशा शूल - उत्तर दिशा में ⛅ब्रह्ममुहूर्त - प्रातः 04:42 से प्रातः 05:30 तक (उज्जैन मानक समयानुसार) ⛅अभिजीत मुहूर्त - सुबह 11:53 से दोपहर 12:41 तक (उज्जैन मानक समयानुसार) ⛅निशिता मुहूर्त - रात्रि 11:53 से रात्रि 12:41 अक्टूबर 01 तक (उज्जैन मानक समयानुसार) ⛅व्रत पर्व विवरण - महाष्टमी, दुर्गा अष्टमी, सन्धि पूजा, सरस्वती पूजा 🌥विशेष - अष्टमी को नारियल खाने से बुद्धि का नाश होता है। (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंड: 27.29-34) 🔹 नवरात्रि - दुर्गाष्टमी - 30 सितम्बर 🔹 🔸 नवरात्रि की अष्टमी तिथि पर माँ महागौरी की पूजा की जाती है । माँ महागौरी, माँ दुर्गा का आठवाँ स्वरूप है । इन्हें आठवीं शक्ति कहा जाता है । पुराणों के अनुसार, इनके तेज से संपूर्ण विश्व प्रकाशमान है । माँ के इस रूप के पूजन से शारीरिक क्षमता का विकास होने के साथ मानसिक शांति भी बढ़ती है । 🔸 इस दिन माँ को नारियल चढ़ाया जाता है । इस दिन कन्या पूजन का विशेष महत्व है । अष्टमी और नवमी तिथि पर कन्या पूजा करने से माँ दुर्गा का विशेष आशीर्वाद प्राप्त होता है । 🔹जीवन में उपयोगी नियम 🔹 🔸1. जहाँ रहते हो उस स्थान को तथा आस-पास की जगह को साफ रखो । 🔸2. हाथ पैर के नाखून बढ़ने पर काटते रहो । नख बढ़े हुए एवं मैल भरे हुए मत रखो । 🔸3. अपने कल्याण के इच्छुक व्यक्ति को बुधवार व शुक्रवार के अतिरिक्त अन्य दिनों में बाल नहीं कटवाना चाहिए । 🔸4. सोमवार, बुधवार और शनिवार शरीर में तेल लगाने हेतु उत्तम दिन हैं । यदि तुम्हें ग्रहों के अनिष्टकर प्रभाव से बचना है तो इन्हीं दिनों में तेल लगाना चाहिए । 🔸5. शरीर में तेल लगाते समय पहले नाभि एवं हाथ-पैर की उँगलियों के नखों में भली प्रकार तेल लगा देना चाहिए । 🔸6. पैरों को यथासंभव खुला रखो । प्रातःकाल कुछ समय तक हरी घास पर नंगे पैर टहलो । गर्मियों में मोजे आदि से पैरों को मत ढँको । 🔸7. ऊँची एड़ी के या तंग पंजों के जूते स्वास्थ्य को हानि पहुँचाते हैं । 🔸8. पाउडर, स्नो आदि त्वचा के स्वाभाविक सौंदर्य को नष्ट करके उसे रूखा एवं कुरूप बना देते हैं । 🔸9. बहुत कसे हुए एवं नायलोन आदि कृत्रिम तंतुओं से बने हुए कपड़े एवं चटकीले भड़कीले गहरे रंग से कपड़े तन-मन के स्वास्थ्य के हानिकारक होते हैं । तंग कपड़ों से रोमकूपों को शुद्ध हवा नहीं मिल पाती तथा रक्त-संचरण में भी बाधा पड़ती है। बैल्ट से कमर को ज़्यादा कसने से पेट में गैस बनने लगती है । ढीले-ढाले सूती वस्त्र स्वास्थ्य के लिए अति उत्तम होते हैं । 🔸10. कहीं से चलकर आने पर तुरंत जल मत पियो, हाथ पैर मत धोओ और न ही स्नान करो । इससे बड़ी हानि होती है । पसीना सूख जाने दो । कम-से-कम 15 मिनट विश्राम कर लो । फिर हाथ-पैर धोकर, कुल्ला करके पानी पीयो । तेज गर्मी में थोड़ा गुड़ या मिश्री खाकर पानी पीयो ताकि लू न लग सके । 🌞🚩🚩 *" ll जय श्री राम ll " 🚩🚩🌞*

Post media

Comments (2)

Radhe Radhe

Radhe Radhe

Sep 30, 2025

🚩🔻शुभ मंगलवार आपका दिन मंगलमय हो।शारदीय नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं।।🔻🔻जयमाता दी🔻🔻 जय श्री राम जय बजरंगबली।। ््््््ॐ परम भक्त हनुमान जी की कृपा दृष्टि सदैव आप और आपके परिवार पर बनी रहे* 🔹आपका हर एक पल शुभ मंगलमय हो।। ््््््ॐ 🔻🚩

Radhe Radhe

Radhe Radhe

Sep 30, 2025

🙏🙏🙏🙏🙏