
Lal Singh 🇮🇳🇮🇳
3 days ago
22.8.2026 जीवन में कभी-कभी ऐसा भी होता है, कि किसी व्यक्ति के कार्य की गुणवत्ता अच्छी होती है, परंतु उसे परखने वाले लोग समय पर नहीं मिलते।इस कारण से वह व्यक्ति कुछ निराश सा हो जाता है। *"उस समय निराश नहीं होना चाहिए। अपना उत्साह और सफलता की आशा बनाए रखनी चाहिए।"* यदि आपके कार्य की गुणवत्ता भी अच्छी है और आपको पहचानने वाले लोग नहीं मिल रहे, तो चिंता न करें, थोड़ा धैर्य रखें। *"प्रयास लगातार करते रहें। कुछ समय के बाद कोई न कोई पारखी व्यक्ति मिलेगा, जो आपके कार्य की गुणवत्ता को पहचानेगा, और तब आपका कार्य बन जाएगा।"* *"इसके लिए ईश्वर पर विश्वास रखें। ईमानदारी तथा बुद्धिमत्ता से पूरा पुरुषार्थ करें। और स्वयं पर भी विश्वास रखें, कि आप अपने कार्य में अवश्य ही सफल होंगे।"* *"यदि आप इतना कर लेंगे, तो निश्चित रूप से कुछ ही समय बाद आपकी कला को कोई न कोई अवश्य ही पहचानेगा और आप अपने उद्देश्य में सफल हो जाएंगे।"* ---- *"स्वामी विवेकानन्द परिव्राजक, निदेशक - दर्शन योग महाविद्यालय, रोजड़, गुजरात."*

Comments (0)
No comments yet. Be the first to comment!