
Rama Devi Sahu
297 days ago
हे नंदलाल, हे वासुदेव, हे माधव! दिनभर के संघर्षों के बाद अब मैं तेरे चरणों में विश्राम चाहता हूँ। यदि आज मेरी वाणी से किसी का दिल दुखा हो, मेरे व्यवहार से कोई आहत हुआ हो, तो हे गोपाल! मुझे क्षमा करना। तू ही तो जानता है मेरे हृदय की गहराई, मेरी थकावट, मेरी चिंताएँ – सब कुछ तेरे ही चरणों में रखता हूँ। हे मुरलीधर! आज की रात मुझे तेरी बाँसुरी जैसी मधुर शांति दे, मेरे मन को तेरे प्रेम की छाया में विश्राम दे। मेरी आत्मा को तू विशुद्ध कर, और मुझे सच्चाई, करुणा व धैर्य का मार्ग दिखा। हे श्रीकृष्ण! जैसे तू अर्जुन का सारथी बना, वैसे ही कल मेरी भी जीवन-रथ की दिशा संभाल लेना। तेरा नाम लेते-लेते ही आज की रात बीते – और जब आँखें खुले… तो सिर्फ तेरा ही दीदार हो। 🌌शुभ रात्रि कान्हा जी🌌




Comments (6)

Rama Devi Sahu
Jan 8, 2026
🙏🌹 Radhey Radhey ❤️ Jai Shree Krishna 🙏 Subha Dopahar Jii 🙏🌹

Suresh Kumar (Krishan premi)
Jan 7, 2026
राधे राधे जी 🌹🙏🌹शुभ रात्री वंदन

Rama Devi Sahu
Jan 7, 2026
Ji Namaste 🙏 Radhey Radhey ❤️ Jai Shree Krishna 🙏 Subha Ratri Jii 🙏🌹🌹

Rama Devi Sahu
Jan 7, 2026
🙏‼️ Radhey Radhey ❤️ Jai Shree Krishna 🙏 Subha Ratri Jii ‼️🙏

Umesh Sharma
Jan 7, 2026
radhe radhe🌹

Radhe Radhe
Jan 7, 2026
‼️शुभ रात्रि ,राधे कृष्णा राधे राधे जी‼️
