MyMandirInstall

*🌹 करवा चौथ 🌹* २९-१०-२०२६ गुरूवार *🌹 कार्तिक मास की कृष्ण पक्ष की चतुर्थी को करवा चौथ का पर्व मनाया जाता है । करवा चौथ के दिन सुहागिन महिला पति की लंबी उम्र के लिए पूरे दिन निर्जला व्रत रखती हैं । अपने व्रत को चन्द्रमा के दर्शन और उनको अर्घ्य अर्पण करने के बाद ही तोड़ती हैं ।* 🌹करवा चौथ की कथा🌹 करवा नाम की स्त्री ने सावित्री की ही तरह अपने पति के प्राण यमराज से बचा लिए थे। तब यमराज ने वरदान दिया था कि इस विशेष दिन (कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की यह चतुर्थी तिथि) को तुम्हारे नाम के व्रत से जाना जाएगा और जो स्त्री यह व्रत करेगी उसका अखंड सुहाग बना रहेगा। द्वापरयुग में भगवान श्रीकृष्ण ने भी द्रौपदी को अपने सुहाग (पांडवों) की सुरक्षा के लिए यह व्रत करने को कहा था। 🙏करवा चौथ की बहुत बहुत शुभकामनाऐं 🙏 ।। राजकुमार पाण्डेय ।।

Comments (0)

No comments yet. Be the first to comment!