MyMandirInstall
Profile

Rama Devi Sahu

142 days ago

✨श्रद्धा का आधार🤔 विश्वास!! विश्वास की ज्योति, भक्ति की शक्ति😮 ✨विश्वास ही भक्ति की शक्ति है न पत्थर में, न मूरत में, न कहीं बाहर वास है, प्रभु वहीं मिल जाते हैं, जहाँ अटूट विश्वास है। ✨जब मन की नैया डगमगाए, और गहरा हो अंधियारा, तब विश्वास की एक लौ ही, बनती है तिनके का सहारा। ✨बिना विश्वास के भक्ति तो, बस एक कोरी रीत है, जिसने अपना सब कुछ सौंपा, उसी की यहाँ जीत है। ✨तर्क और वितर्क यहाँ, सब फीके पड़ जाते हैं, श्रद्धा के वश में होकर ही, भगवान खिंचे चले आते हैं। ✨जैसे बीज में वृक्ष छिपा, वैसे भाव में भगवान हैं, विश्वास की कोख से जन्मता, भक्ति का वरदान है। ✨हृदय में जो 'बिस्वास' सजा ले, वह निर्भय हो जाता है, भक्ति की उस दिव्य शक्ति से, वह कण-कण में उसे पाता है😀 🙏🏻जय जगन्नाथ माहाप्रभु🚩 🙏🏻जय सुभद्रा माई 🚩 🙏🏻 जय बलभद्र🚩 #दारुब्रम्म_जगन्नाथ🐚🥀🙏🏻

Post media

Comments (0)

No comments yet. Be the first to comment!