MyMandirInstall
Profile

Saumya Sharma

21 days ago

हर हर महादेव 🙏🌹☺️ जय श्री लक्ष्मीनारायण जी 🙏🌹☺️ भाद्रपद महीने में आने वाली एकादशी का खास महत्व होता है। शास्त्रों के अनुसार माना जाता है कि इस दिन भगवान श्री विष्णु शयन शैय्या पर सोते हुए करवट लेते हैं। बता दें कि अभी भगवान विष्णु को शयनकाल चल रहा है और नारायण देवउठनी एकादशी के दिन योग निद्रा से जागेंगे। इस अवधि को चातुर्मास के नाम से जाना जाता है। तो चलिए अब जानते हैं कि इस साल परिवर्तिनी एकादशी का व्रत कब रखा जाएगा और मुहूर्त, पारण का समय क्या रहेगा। पंचांग के अनुसार, भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि का आरंभ 21 सितंबर को रात 8 बजे होगा। एकादशी तिथि का समापन 22 सितंबर को रात 9 बजकर 43 मिनट पर होगा। उदया तिथि के अनुसार, परिवर्तिनी एकादशी का व्रत 22 सितंबर 2026 को किया जाएगा। परिवर्तिनी एकादशी व्रत के दिन पूजा के लिए ब्रह्म मुहूर्त सुबह 4 बजकर 52 मिनट से सुबह 5 बजकर 40 मिनट तक रहेगा। अभिजित मुहूर्त दोपहर 12 बजकर 7 मिनट से दोपहर 55 मिनट तक रहेगा। वहीं गोधूलि मुहूर्त शाम 6 बजकर 35 मिनट पर आरंभ और समाप्त शाम 6 बजकर 59 मिनट पर होगा। सायाह्न संध्या मुहूर्त शाम 6 बजकर 35 मिनट से शाम 7 बजकर 46 मिनट तक रहेगा। परिवर्तिनी एकादशी 2026 पारण का समय एकादशी व्रत में पारण का विशेष महत्व होता है और मुहूर्त देखकर ही व्रत खोला जाता है। परिवर्तिनी एकादशी व्रत का पारण 23 सितंबर 2026 को किया जाएगा। पारण के लिए शुभ समय 23 सितंबर को सुबह 6 बजकर 27 मिनट से सुबह 8 बजकर 53 मिनट तक रहेगा। पारण तिथि के दिन द्वादशी समाप्त होने का समय रात 10 बजकर 50 मिनट रहेगा। माना जाता है कि एकादशी व्रत का पारण द्वादशी तिथि के अंदर न करना पाप करने के समान होता है।

Post media

Comments (62)

RAMESH CHAND

RAMESH CHAND

Sep 25, 2026

GOOD MORNING 🌹HAVE A NICE DAY 🌹MY DEAR SISTER ❤️SAUMYA SHARMA JI 💕🌹🙏

Saumya Sharma

Saumya Sharma

Sep 24, 2026

Good night bhai g 🙏🌹☺️ thankyou for your precious wishes and wish you same 🙏🌹☺️

RAMESH CHAND

RAMESH CHAND

Sep 24, 2026

GOOD NIGHT 🌹SWEET DREAM 🌹GOD BLESSED 🙏TAKE CARE BAHAN❤️SAUMYA SHARMA JI🙏💕💕

Saumya Sharma

Saumya Sharma

Sep 24, 2026

जी भाई जी 🙏🌹☺️very Good evening 🙏🌹☺️ ठाकुर जी आपके जीवन में सदैव अपनी कृपा बरसाएं 🙏🌹☺️

RAMESH CHAND

RAMESH CHAND

Sep 24, 2026

BEAUTIFUL GOOD EVENING 🌹SAUMYA SHARMA BAHAN JI 🌹🙏💕💕 APKI POST KB AA RHI H? 🙏

Saumya Sharma

Saumya Sharma

Sep 24, 2026

🙏🌹🙏🌹🙏

Suresh Kumar

Suresh Kumar

Sep 24, 2026

राधे राधे जी 🙏 शुभ प्रभात वंदन मेरी बहन

Saumya Sharma

Saumya Sharma

Sep 24, 2026

ॐ नमो भगवते वासुदेवाय नमः 🙏 ठाकुर जी की कृपा से आप सदैव स्वस्थ रहें, सुरक्षित रहें और अपनों के साथ हँसते मुस्कुराते रहें 🙏 इसी शुभकामना के साथ सुप्रभात वंदन बड़े भाई 🙏🌹☺️

Saumya Sharma

Saumya Sharma

Sep 24, 2026

जय श्री राधे कृष्ण भैया जी 🙏🌹☺️

Saumya Sharma

Saumya Sharma

Sep 24, 2026

जय श्री राधे कृष्ण भैया जी 🙏🌹☺️ ठाकुर जी की कृपा से आप सदैव स्वस्थ रहें, सुरक्षित रहें और अपनों के साथ हँसते मुस्कुराते रहें 🙏 इसी शुभकामना के साथ सुप्रभात वंदन भाई जी 🙏🌹☺️