
Srikumar महाराज🇮🇳☸️
79 days ago
राधे - राधे ॥ आज का भगवद् चिंतन १२ जून २०२६ ______________*स्व मूल्यांकन* 🕉️जीवन में सब कुछ एक निवेश की तरह ही होता है। प्रेम,समय, साथ, खुशी, सम्मान और अपमान, जितना - जितना हम दूसरों को देते जायेंगे, समय आने पर एक दिन वह व्याज सहित हमें अवश्य वापस मिलने वाला है। 🕉️कभी दुख के क्षणों में अपने को अलग - थलग पाओ तो एक बार आत्मनिरीक्षण अवश्य कर लेना कि क्या जब मेरे अपनों को अथवा समाज को मेरी जरूरत थी तो मैं उन्हें अपना समय दे पाया था..? क्या किसी के दुख में मैं कभी सहभागी बन पाया था..? आपको अपने प्रति दूसरों के उदासीन व्यवहार का कारण स्वयं स्पष्ट हो जायेगा। 🕉️क्या आपकी उपस्थिति कभी किसी के अकेलेपन को दूर करने का कारण बन पाई थी अथवा नहीं...? आपको अपने एकाकी जीवन का कारण स्वयं समझ आ जायेगा। देवी द्रौपदी ने वासुदेव श्रीकृष्ण को एक बार एक छोटे से चीर का दान किया था और आवश्यकता पड़ने पर विधि द्वारा वही चीर देवी द्रौपदी को साड़ियों के भंडार के रूप में लौटाया गया। देर से सही मगर दिया हुआ अवश्य लौटकर आता है। जय श्री कृष्ण
Comments (2)

Srikumar महाराज🇮🇳☸️
Jun 12, 2026
राधे राधे श्याम, धन्यवाद नन्ही परी, तुम बहुत प्यारी हो, भगवान तुम्हें आशीर्वाद दें। 🙏

Riya Riya 💖💖
Jun 12, 2026
🌿🌹🙏 जय श्री कृष्ण राधे राधे जी 🙏🌹🌿 शुभ दोपहर भैया जी आपका दिन मंगलमय हो 🙏🙏
