
Srikumar महाराज🇮🇳☸️
18 days ago
*☘️ हरेली तिहार – छत्तीसगढ़ का लोक पर्व* श्रावण अमावस्या को मनाया जाने वाला हरेली तिहार केवल पर्व नहीं, प्रकृति के प्रति कृतज्ञता का उत्सव है. ‘हरेली’ यानी हरियाली , यही जीवन है, यही प्रकृति की आत्मा. किसान इस दिन अपने कृषि उपकरणों की पूजा कर मिट्टी और परिश्रम दोनों को प्रणाम करते हैं. गेड़ी खेल, उपकरणों की आरती, और नैसर्गिक प्रसाद, हर परंपरा में छिपा है लोक जीवन का विज्ञान. यह छत्तीसगढ़ का पहला पर्व माना जाता है, जहाँ खेत भी पूज्य हैं, और खलिहान भी. जहाँ हर हरियाली में ईश्वर है, वही है हरेली… *मेरी संस्कृति….मेरा देश….मेरा अभिमान 🚩*
Comments (0)
No comments yet. Be the first to comment!
