
Rama Devi Sahu
91 days ago
*🌞~ वैदिक हिन्दू पंचांग ~🌞* *⛅दिनांक - 09 जून 2026* *⛅दिन - मंगलवार* *⛅विक्रम संवत् - 2083* *⛅अयन - उत्तरायण* *⛅ऋतु - ग्रीष्म* *⛅मास - अधिक ज्येष्ठ* *⛅पक्ष - कृष्ण* *⛅तिथि - नवमी मध्यरात्रि 02:34 तक तत्पश्चात् दशमी* *⛅नक्षत्र - पूर्वभाद्रपद सुबह 09:39 तक तत्पश्चात् उत्तर भाद्रपद* *⛅योग - प्रीति सुबह 08:19 तक तत्पश्चात् आयुष्मान्* *⛅राहुकाल - दोपहर 03:49 से शाम 05:31 तक (उज्जैन मानक समयानुसार)* *⛅सूर्योदय - 05:40* *⛅सूर्यास्त - 07:12 (सूर्योदय एवं सूर्यास्त उज्जैन मानक समयानुसार)* *⛅दिशा शूल - उत्तर दिशा में* *⛅ब्रह्ममुहूर्त - प्रातः 04:17 से प्रातः 04:58 तक (उज्जैन मानक समयानुसार)* *⛅अभिजीत मुहूर्त - दोपहर 11:59 से दोपहर 12:53 तक (उज्जैन मानक समयानुसार)* *⛅निशिता मुहूर्त - मध्यरात्रि 12:05 से मध्यरात्रि 12:47 तक (उज्जैन मानक समयानुसार)* *🌥️व्रत पर्व विवरण - सर्वार्थसिद्धि योग (सुबह 09:39 से जून 10 प्रातः 05:40 तक)* *🌥️विशेष - नवमी को लौकी खाना गोमांस के समान त्याज्य है। (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंड: 27.29-34)* *🌻मैं अजर हूँ…, अमर हूँ…, मेरा जन्म नहीं…, मेरी मृत्यु नहीं…, मैं निर्लिप्त आत्मा हूँ…,’ यह भाव दृढ़ता से हृदय में धारण करके जीवन जीयो। इसी भाव का निरन्तर सेवन करो।* 🌻सनातन धर्म, हमें अपने वास्तविक स्वरूप अर्थात् स्व-स्वरूप को प्रकट करने की आज्ञा देता है। हमारा आदि धर्म हमें सिखाता है कि पंचभूतों का बना शरीर ʹहमʹ नहीं हैं। वास्तव में हम स्वयं ब्रह्म हैं, जो सृष्टि का कर्त्ता और धर्त्ता है। ʹमैं और तुमʹ- ऐसे भेद हमने बनाये हैं। वास्तव में हम अभेद ब्रह्म हैं। सारा जगत ब्रह्मस्वरूप ही है। माया के पाश में बँधे हुए एक दूसरे को हिन्दू, मुसलमान, सिख आदि मानते हैं और संकीर्ण विचारधाराओं में बहने लगते हैं। दुःख, अशान्ति, झगड़े, चिन्ता आदि में हम उलझते गये हैं, वरना सनातन धर्म एकोઽहम् द्वितीयो नास्ति। हम सभी एक हैं, भिन्न नहीं हैं… यह दिव्य सन्देश विश्व को दे रहा है और यही तो सनातन सत्य भी है। *🙏🚩🚩 *" ll जय श्री राम ll "* 🚩🚩🙏*
Comments (0)
No comments yet. Be the first to comment!
