
Rama Devi Sahu
60 days ago
😱 दुशासन द्रोपदी की साड़ी क्यों नहीं खींच पायें थे 🤷 तो आप कहेंगे श्री कृष्णा ने बचाया था 🤷 ये बात सही है लेकिन श्री कृष्ण ने किसी की भक्ति की लाज रखा, नहीं समझें 🤔 तो समझिए 🤷 एक बार ऋषि दुर्वासा गंगा नदी में स्नान कर रहे थे। नदी के तेज बहाव के कारण उनके वस्त्र पानी में बह गए और वे अत्यंत असहज हो गए। उसी समय नदी तट पर मौजूद द्रौपदी ने जब ऋषि दुर्वासा को संकट में देखा, तो उन्होंने तुरंत अपनी साड़ी का एक टुकड़ा (पल्लू) फाड़कर ऋषि को दे दिया ताकि वे अपना तन ढक सकें। द्रौपदी के इस निस्वार्थ और त्वरित व्यवहार से अत्यंत प्रसन्न होकर क्रोधी स्वभाव के माने जाने वाले ऋषि दुर्वासा ने उन्हें वरदान दिया। उन्होंने कहा कि भविष्य में जब भी कभी संकट के समय तुम्हें वस्त्रों की आवश्यकता होगी, तुम्हारे वस्त्र अनंत (अक्षय) हो जाएंगे, जिनका कोई अंत नहीं होगा। और उस क्षण उस ऋषि दुर्वासा की वचन को पूरा करने श्री कृष्ण को आना पड़ा था 💯

Comments (0)
No comments yet. Be the first to comment!
