MyMandirInstall

*भोजन और पेय के महत्वपूर्ण नियम* *कुछ खाद्य पदार्थों को एक साथ नहीं खाना चाहिए...* 1. *दूध के साथ* - खट्टे पदार्थ, तले हुए पदार्थ और फल हानिकारक होते हैं। दूध के साथ दही, नमक, इमली, तरबूज, लौकी, खट्टे पदार्थ नहीं खाने चाहिए। 2. *दही के साथ* - खीर, पनीर, दूध, तरबूज, केला, मूली, गर्म पदार्थ या गर्म भोजन नुकसानदायक होता है। 3. *शहद के साथ* - मूली, तरबूज, अंगूर, बारिश का पानी, गर्म पानी हानिकारक होते हैं। घी और शहद कभी भी समान मात्रा में नहीं खाना चाहिए। 4. *खीरा के साथ* - खिचड़ी, खट्टे पदार्थ, पनीर, सातू, शराब आदि नहीं खाने चाहिए। 5. *तरबूज के साथ* - लहसुन, मूली, मूली के पत्ते, दूध, दही हानिकारक होते हैं। *कुछ और महत्वपूर्ण बातें...* - *पीठ दर्द और जोड़ों के दर्द में* - केला, पालक, टमाटर, चावल, दही और खट्टे पदार्थ नहीं खाने चाहिए। ये रोग को बढ़ाते हैं। - *कौन से महीने में क्या नहीं खाना चाहिए...* - चैत्र महीने में गुड़, वैशाख महीने में तेल, ज्येष्ठ महीने में धूप में घूमना, आषाढ़ महीने में बेल का सेवन, श्रावण महीने में पत्तेदार सब्जियों का सेवन, भाद्रपद और आश्विन महीने में करेले का सेवन, कार्तिक महीने में दही का सेवन, मार्गशीर्ष महीने में जीरा का सेवन, पौष महीने में स्त्री संग, फाल्गुन महीने में चने का सेवन हानिकारक होता है। *प्लास्टिक के बर्तनों में तरल पदार्थ नहीं रखने चाहिए...* इससे विभिन्न रोग उत्पन्न होते हैं। इनका उपयोग खाने-पीने के लिए नहीं करना चाहिए। *इसके अलावा...* कांसे, तांबे या पीतल के बर्तनों में रखे हुए पदार्थ जैसे घी, तेल, खट्टे पदार्थ, दही, छाछ, दूध, मक्खन, रसीली दालें, सब्जियां आदि विषाक्त हो जाते हैं। इन बर्तनों में पदार्थ ज्यादा समय तक नहीं रखने चाहिए।

Post media

Comments (0)

No comments yet. Be the first to comment!