
Srikumar महाराज🇮🇳☸️
126 days ago
*श्री सर्वोदय दिगंबर जैन मंदिर, अमरकंटक 🛕* श्री सर्वोदय दिगम्बर जैन मंदिर तीर्थंकर भगवान श्री आदिनाथ को समर्पित है. इस मंदिर में उनकी अद्भुत, मनोज्ञ, विशाल एवं विश्व में सर्वाधिक वजनी (24 टन) अष्टधातु की प्रतिमा स्थापित है. भगवान आदिनाथ जी की प्रतिमा को 28 टन अष्टधातु के कमल पर विराजित किया गया है, जो इस मंदिर को अत्यंत आकर्षित बनाता है एवं दिव्यता की अनुभूति कराता है. वर्ष 2006 से आरंभ हुआ इस मंदिर का निर्माण कार्य मार्च 2023 में पूर्ण हुआ. 3,500 फीट की ऊंचाई पर मैकल पर्वत माला के शिखर पर बसे अमरकंटक में अवस्थित इस मंदिर का निर्माण राजस्थान के बंसी पहाड़ के गुलाबी पत्थरों से ओडिशी शैली में किया गया है. *मेरी संस्कृति...मेरा देश...मेरा अभिमान 🇮🇳*
Comments (0)
No comments yet. Be the first to comment!
