MyMandirInstall
Profile

Rama Devi Sahu

173 days ago

यह हैं दुनिया का सबसे खतरनाक काला पानी जेल | जिसे सेलुलर जेल भी कहा जाता हैं | इस जेल का निर्माण ब्रिटिश सरकार द्वारा 1896 में शुरू हुआ और 1906 में पूरा हुआ।1857 की क्रांति के बाद, अंग्रेजों ने विद्रोहियों को मुख्य भूमि से दूर अलग-थलग करने के लिए इसे बनाया। 'सेलुलर' नाम इसलिए दिया गया क्योंकि इसमें 696 छोटी कोठरियां (Cells) थीं, जहां हर कैदी को अकेले रखा जाता था। यह जेल चारों तरफ से समुद्र से घिरी थी। दूर-दराज होने के कारण यह माना जाता था कि यहाँ से कोई वापस नहीं आ सकता। 'काला' का अर्थ समय या मृत्यु और 'पानी' का अर्थ समुद्र से है, यानी मृत्यु का पानी।

Post media

Comments (0)

No comments yet. Be the first to comment!