MyMandirInstall
Profile

Rama Devi Sahu

62 days ago

ॐ नमो भगवते वासुदेवाय🙏 🗓️ ज्येष्ठ पूर्णिमा व्रत: 29 जून 2026, सोमवार 🗓️ पूर्णिमा तिथि: प्रातः 03:06 बजे से 30 जून प्रातः 05:26 बजे तक ज्येष्ठ पूर्णिमा व्रत विवाहित महिलाओं के द्वारा ज्येष्ठ पूर्णिमा तिथि के दिन रखा जाता है, यह व्रत महाराष्ट्र, गुजरात और दक्षिण के राज्यों में विशेष रूप से रखा जाता है, जबकि उत्तर भारत में यह व्रत वट सावित्री के रुप मे मनाया जाता हैं। ज्येष्ठ पूर्णिमा भगवान विष्णु एवं माता लक्ष्मी की आराधना, चंद्र पूजन, स्नान, जप और दान का पावन अवसर है। ज्येष्ठ मास की प्रचंड गर्मी के बीच यह तिथि जल, अन्न और प्रकृति के महत्व का स्मरण भी कराती है। इस दिन प्रातः स्नान के बाद भगवान विष्णु को पीले पुष्प, चंदन, फल और तुलसी दल अर्पित करें। ॐ नमो भगवते वासुदेवाय मंत्र का जाप करें। सायंकाल चंद्रदेव को जल अर्पित कर मन की शांति और सद्बुद्धि की प्रार्थना की जाती है। इस दिन भगवान सत्यनारायण की पूजा करने के साथ ही संध्या के समय माता लक्ष्मी और चंद्रदेव को अर्घ्य अर्पित करने की परंपरा है।

Post media

Comments (2)

Rama Devi Sahu

Rama Devi Sahu

Jun 29, 2026

🙏‼️ Om Shree Lakshmi Narayan Namo Namah ‼️🙏 Subha Dopahar Jii 🙏🌹

R k jangid 

phulera Jaipur

R k jangid phulera Jaipur

Jun 28, 2026

जय श्री लक्ष्मी नारायण जी की 🙏