MyMandirInstall

*सांभर झील, राजस्थान* जयपुर नगरी स्मीप स्थित सांभर झील भारत में स्थित खारे पानी के विशाल झीलों में से एक है, जहां नमक का उत्पादन किया जाता है, पूरे भारत के नमक उत्पादन का लगभग 9 प्रतिशत सांभर झील से ही होता है। इस झील के एक क्षेत्र में ‘टॉय ट्रेन’ का संचालन किया जाता है, जिसका आनंद लेने बड़ी संख्या में पर्यटक राजस्थान आते हैं। ऐतिहासिक स्रोतों में भी इस झील के क्षेत्र का उल्लेख दिखाई देता है। महाभारत में भी इस झील का उल्लेख मिलता है। 1200 फिट की ऊंचाई पर स्थित इस झील के समीप ही शाकम्बरी देवी का मंदिर पूरे क्षेत्र में प्रसिद्ध है, जहां बड़ी संख्या में भक्त दर्शन हेतु आते हैं। *मेरी संस्कृति…मेरा देश…मेरा अभिमान 🇮🇳*

Comments (2)

Srikumar  महाराज🇮🇳☸️

Srikumar महाराज🇮🇳☸️

May 28, 2026

ॐ नमो भगवताय वासुदेवाय नमः धन्यवाद

Pannalal panchal

Pannalal panchal

May 28, 2026

ॐ नमो नारायण हरि नारायण