MyMandirInstall

*निरोगी स्वास्थ्य के लिए ये आदतें अपनाएं* - *खड़े-खड़े पानी पीने से* जोड़ों का दर्द हो सकता है और किडनी पर दबाव पड़ता है। हमेशा बैठकर और घूंट-घूंट करके पानी पिएं। - *भोजन से पहले*: खाने से आधा घंटा पहले पानी पिएं (वजन कम करने में मदद मिलती है)। - *खाते समय*: बहुत जरूरत हो तभी 1-2 घूंट पानी पिएं। *भोजन के बाद*: खाने के तुरंत बाद गिलास भर पानी पीना 'जहर के समान' माना जाता है। इससे 'जठराग्नि' (Digestive Fire) मंद हो जाती है। खाने के बाद कम से कम 45 से 60 मिनट बाद पानी पिएं। - *फ्रिज का बहुत ठंडा पानी* पीने से पाचन बिगड़ता है। गुनगुना या मटके का पानी पीना सबसे अच्छा है। - *सुबह उठकर पानी पिएं*: तांबे के बर्तन का या सादा पानी सुबह खाली पेट पीना (उषःपान) शरीर से टॉक्सिन्स बाहर निकालने में मदद करता है। - *आयुर्वेद के अनुसार* खाने के तुरंत बाद पानी पीने की बजाय आप छाछ या नींबू शरबत ले सकते हैं, जो पाचन में मदद करते हैं। - *बिना वजह या सिर्फ समय हो गया है इसलिए न खाएं*। जब सच में भूख लगे तभी शरीर में पाचक रस बनते हैं। - *हमेशा भूख से थोड़ा कम ही खाएं*। पेट का 1/4 हिस्सा हवा और हलचल के लिए खाली रखें। - *रात के खाने के बाद* कम से कम 2 घंटे बाद सोएं और खाने के बाद 100 कदम जरूर चलें (शतपावली)। - *रात में दही खाने से* शरीर में कफ बढ़ता है, जिससे सर्दी, खांसी, जोड़ों का दर्द और सांस की बीमारियां हो सकती हैं। - *खाने के बाद 10 से 20 मिनट* रोज वज्रासन में बैठें। ये छोटी-छोटी आदतें हमें जरूर स्वस्थ रखेंगी। इसलिए आज ही अपने अंदर ये बदलाव करना शुरू करें। *वैद्य. गजानन*

Post media

Comments (0)

No comments yet. Be the first to comment!