
Srikumar महाराज🇮🇳☸️
63 days ago
*अमृत कलश* *पैदल पुराण :-पैदल चलें :पैदल चलते रहें :----* १--पैदल चलनें से मानसिक संतुलन ठीक रहता है। २-- पैदल चलनें से नींद अच्छी आती है। ३-- पैदल चलने से शुगर कंट्रोल होती है। ४-- पैदल चलनें से चिड़चिड़ापन कम होता है। ५-- पैदल चलनें से मोटापा नियंत्रित रहता है। ६-- पैदल चलनें से फेफडे मजबूत होते हैं। ७-- पैदल चलनें से हार्ट सही कार्य करता है। ८-- पैदल चलनें से भोजन पचता है। ९-- पैदल चलनें से गैस नहीं बनती। १०-- पैदल चलनें से थकान दूर होती है। ११-- पैदल चलनें से खून शुद्ध होता है। १२-- पैदल चलनें से बुद्धि तेज होती है। १३-- पैदल चलनें से हड्डियां मजबूत होती है। १४-- पैदल चलनें से आत्मविश्वास बढता है। १५-- पैदल चलनें से बल बढता है। १६-- पैदल चलनें से त्वचा रोग नहीं होते। १७-- पैदल चलनें से वात - पित- कफ नियंत्रण में रहते हैं। १८-- भोजन के पश्चात् नित्य ३०० कदम पैदल चलने से पेट के रोग नहीं होते और मनुष्य की आयु बढ़ती है! १९-- पैदल पत्थरों पर नंगे पांव चलने से शरीर में रक्त सुचारू रूप से संतुलित होता है! २०-- पैरों के तलवे में रक्त को परिसंचरण करने के लिए सूक्ष्म पम्प होते हैं जिससे रक्त शरीर के हर अंग में जाता है! २१-- सूर्य के प्रकाश में नित्य एक घंटा पैदल चलने से डाइबिटीज नहीं होती! २२-- ऋषि- मुनियों का सबसे बड़ा योग था पैदल चलना! २३-- श्रीराम १४ वर्ष लक्ष्मण के साथ वनों में पैदल घूमें! २४-- पांडव जीवन पर्यन्त पैदल चलकर अनेक सिद्धियां प्राप्त करते रहे! २५-- पैदल चलें खूब चलें और रात्रि को पैरों की मालिश अवश्य करें! २६-- पैदल चलने वालों की इच्छा शक्ति बलवती होती है! २७-- पैर ईश्वर ने पैदल चलने के लिए ही दिए हैं! २८-- पैदल चलते रहने से सभी जंगली जीव अनेक रोगों से बचे रहते हैं! २९-- पक्षियों के पूरे शरीर में जो महत्व पंखों का है, वहीं पैरों का महत्व शरीर के लिए है! ३०-- पैदल चलने से शरीर गर्म रहता है! ३१-- पैदल चलते रहने से बहुत से लोग बड़े बड़े विचारक और दार्शनिक बन गये! ३२-- पैदल चलना ही जीवन है! पैदल चलें चलते रहें 🙏🌹🙏
Comments (2)

Srikumar महाराज🇮🇳☸️
Jun 28, 2026
जय सिया राम धन्यवाद 🙏

R k jangid phulera Jaipur
Jun 28, 2026
जय सियाराम जी 🚩🌹🙏
