
Rama Devi Sahu
234 days ago
माघ महीने के शुक्ल पक्ष की एकादशी अर्थात 11वीं तिथि को जया एकादशी का व्रत रखने का विधान शास्त्रों में बताया गया है, इस एकादशी को अजा एकादशी भी कहते हैं। माघ मास की एकादशी तिथि 28 जनवरी 2026 को दोपहर 2 बजे से शुरू शुरू हो कर, 29 जनवरी 2026 को सुबह 11 बजकर 38 मिनट आर समाप्त होगी। 29 जनवरी को जया एकादशी का व्रत रखा जायेगा, जिसका पारण अगले दिन 30 जनवरी 2026 की सुबह 06 बजकर 34 मिनट से 09 बजकर 21 मिनट तक किया जायेगा। भारतीय संस्कृति में सभी 26 एकादशियों को अमोघ फल देने वाला बताया गया है, किंतु जया एकादशी को दुख, दरिद्रता और कष्टमुक्ति के लिए विशेष रूप से प्रभावी माना गया है। इस एकादशी कथा का वर्णन पद्मपुराण सहित कई प्राचीन आख्यानों में है।

Comments (2)

Rama Devi Sahu
Jan 28, 2026
🙏‼️ Om Namo Bhagavate Vasudevaya Namah ‼️🙏

