MyMandirInstall

*उमानंद द्वीप - विश्व का सबसे छोटा नदी द्वीप* उत्तरपूर्व के प्रवेशद्वार गुवाहाटी में ब्रह्मपुत्र नदी पर बना उमानंद द्वीप विश्व में किसी भी नदी पर बना सबसे छोटा द्वीप है. इस द्वीप का नाम उमानंद माँ पार्वती के उमा नाम से प्रेरित है. पौराणिक इतिहास के अनुसार भगवान शिव ने इसी द्वीप में अपने तीसरे नेत्र से कामदेव को भस्म कर दिया था. इसी कारण इस द्वीप को भस्माचल भी कहा जाता है. कालिका पुराण में इसका उल्लेख मिलता है. इस द्वीप में भगवान शिव को समर्पित एक प्राचीन मंदिर भी स्थित है, जो उमानंद मंदिर के नाम से प्रसिद्ध है. यह मंदिर वैष्णव एवं शैव मत के मिलन के रूप में भी प्रख्यात है. उमानंद द्वीप में प्रतिवर्ष श्रावण  मास उत्सव के रूप में मनाया जाता है, जिसमें भारी संख्या में श्रद्धालु सम्मिलित होते हैं. इस द्वीप की प्राकृतिक सुंदरता एवं इसकी विशिष्ट भौगोलिकता को देखने बड़ी संख्या में श्रद्धालु यहां आते हैं. *मेरी संस्कृति….मेरा देश….मेरा अभिमान 🚩*

Comments (0)

No comments yet. Be the first to comment!