MyMandirInstall

12मई : रामचरितमानस बेद बचन मुनि मन अगम ते प्रभु करूना ऐन । बचन किरातन्ह के सुनत जिमि पितु बालक बैन ।। ( अयोध्याकाण्ड, दो. 136) राम राम बंधुओं 🙏राम जी चित्रकूट में निवास कर रहें हैं, कोल भीलों को इस बात का पता चलता है , वे सब भेंट ले कर राम जी से मिलने आते हैं । वे राम जी से कहते हैं कि यहाँ की सारी जगहें हमारी देखी हुई हैं, आपको हाथी , सर्प , सिंह , बाँधों आदि से बचाकर आपकी सेवा करेंगे, आप आज्ञा देने में संकोच नहीं करिएगा । वे राम जो वेदों के वचन और मुनियों के मन के लिए समझ से परे हैं , वे राम कोल भीलों की बातें ऐसे सुन रहे हैं जैसे पिता अपने बच्चों की बातें सुनता है । बंधुओं 🙏राम जी हमारी नहीं सुनते हैं कारण हम आप बच्चों की तरह अपनी बातें उनके सामने नहीं रखते हैं । अस्तु राम जी के समक्ष बच्चा बनें, सच्चा बनें, सुनवाई जरूर होगी । अथ ! जय जय राम , जय जय राम 🚩🚩🚩

Comments (0)

No comments yet. Be the first to comment!