
Rama Devi Sahu
3 days ago
*बस्तर का प्रसिद्ध दशहरा, छत्तीसगढ़* बस्तर दशहरा में माई दंतेश्वरी की जात्रा निकाली जाती है, जो रथ यात्रा का ही एक स्वरूप है. यह उत्सव प्रत्येक वर्ष श्रावण अमावस्या से आरंभ होकर अश्विन शुक्ल त्रयोदशी तक 75 दिनों तक चलता है. जिसमें विभिन्न प्रकार के आयोजन किये जाते हैं. इस उत्सव में विशाल रथ का निर्माण किया जाता है, जिसमें मां दंतेश्वरी की प्रतिमा का पूरे नगर में भ्रमण कराया जाता है. उत्सव में कुल 13 परंपराओं का निर्वहन किया जाता है. *मेरी संस्कृति...मेरा देश...मेरा अभिमान 🚩*
Comments (0)
No comments yet. Be the first to comment!
