
Saumya Sharma
21 days ago
जय श्री लक्ष्मीनारायण जी 🙏🌹☺️ हर हर महादेव 🙏🌹☺️ आप सभी को अजा एकादशी व्रत की हार्दिक शुभकामनाएं 🙏 अजा एकादशी की पौराणिक कथा सत्यवादी राजा हरिश्चंद्र के जीवन और उनके द्वारा किए गए एकादशी व्रत के प्रभाव से जुड़ी है..... अजा एकादशी व्रत कथा पौराणिक कथा के अनुसार, द्वापर युग में धर्मराज युधिष्ठिर ने भगवान श्रीकृष्ण से भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की एकादशी का नाम और उसका महत्व जानने की जिज्ञासा प्रकट की। तब श्री कृष्ण ने उन्हें 'अजा एकादशी' की कथा सुनाई। प्राचीनकाल में अयोध्यापुरी में हरिश्चंद्र नामक एक प्रतापी चक्रवर्ती राजा राज करते थे। वे सत्यप्रतिज्ञ और अपने वचन के पक्के थे। पूर्व जन्म के कर्मों के फल स्वरूप एक समय उन्हें अपना सारा राजपाट दान करना पड़ा। स्थिति यह हो गई कि उन्हें अपनी पत्नी और पुत्र को बेचना पड़ा और स्वयं एक चांडाल के यहाँ दास के रूप में काम करना पड़ा। वे श्मशान में मुर्दों का कफन लिया करते थे, लेकिन इन भीषण कष्टों में भी उन्होंने सत्य का मार्ग नहीं छोड़ा। इतने भयंकर दुखों से घिरे होने के कारण राजा हरिश्चंद्र हर समय चिंता में डूबे रहते थे कि उनका उद्धार कैसे होगा। तभी एक दिन उनके पास महर्षि गौतम आ पहुँचे। राजा ने महर्षि को प्रणाम किया और रोते हुए अपनी सारी दुखभरी कहानी सुना दी। राजा की करुणाजनक स्थिति को देखकर महर्षि गौतम ने उन्हें सांत्वना दी और कहा कि तुम्हारे भाग्य से आज से ठीक सात दिन बाद भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की 'अजा' नाम की एकादशी आने वाली है। आप विधि-विधान पूर्वक इस एकादशी का व्रत करें और रात्रि में जागरण करें। महर्षि गौतम ने बताया कि इस व्रत के पुण्य प्रभाव से आपके समस्त पाप और दुख नष्ट हो जाएंगे। इतना कहकर महर्षि अंतर्ध्यान हो गए। राजा हरिश्चंद्र ने मुनि के बताए अनुसार ठीक उसी प्रकार विधि-विधान से अजा एकादशी का व्रत और रात्रि जागरण किया। व्रत के प्रभाव से राजा के सभी पाप नष्ट हो गए।

Comments (60)

Saumya Sharma
Sep 9, 2026
आने वाला दिन आपके लिए शुभ फलदाई व मंगलमय रहे 🙏🌹☺️ यही प्रार्थना है 🙏🌹☺️

Saumya Sharma
Sep 9, 2026
जय श्री राधे कृष्ण भैया जी 🙏, जीवन के हर मोड़ पर, हर रिश्ते के जोड़ पर, श्री कृष्ण कृपा करते रहें 🙏 चाहे समाँ भयंकर हो, चाहे गहरे समुंदर हों, श्री कृष्ण कृपा करते रहें 🙏, चाहे मुश्किलों ने घेरा हो, चाहे दुश्मनों का डेरा हो, श्री कृष्ण कृपा करते रहें 🙏 जीवन सफल बनाने को, नैया पार लगाने को, श्री कृष्ण कृपा करते रहें 🙏 🙏जय श्री कृष्णा 🙏🌹☺️

Saumya Sharma
Sep 9, 2026
आपको भी छठी पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं बड़े भाई 🙏🌹☺️ ठाकुर जी की कृपा आप सपरिवार पर सदैव ही बनी रहे 🙏🌹☺️ इसी शुभकामना के साथ शुभ रात्रि विश्राम बड़े भाई 🙏🌹☺️

Saumya Sharma
Sep 9, 2026
जय श्री राधे कृष्ण भैया जी 🙏🌹☺️

Suresh Kumar
Sep 9, 2026
राधे राधे जी 🙏 शुभ रात्री वंदन मेरी बहन

Suresh Kumar
Sep 9, 2026
आपको सपरिवार छटी र्पव की हार्दिक शुभ कामनाऐ 🙏

Suresh Kumar
Sep 9, 2026
all is well with yours blessings and the grace of God 🙏

Suresh Kumar
Sep 9, 2026
राधे राधे जी 🙏 शुभ प्रभात वंदन मेरी बहन

Saumya Sharma
Sep 9, 2026
Good morning bhai g 🙏 Always stay blessed with a good health and happiness with the grace of God 🙏🌹☺️ जय श्री राधे कृष्ण भैया जी 🙏🌹☺️

Saumya Sharma
Sep 9, 2026
ठाकुर आप सपरिवार पर भी अपनी कृपा बरसाएं 🙏 जय श्री राधे कृष्ण भैया जी 🙏🌹☺️
