
Rama Devi Sahu
305 days ago
*मैं ज़िंदा हूँ....* एक पार्टी में जहाँ कई मशहूर हस्तियाँ मौजूद थीं, एक बुज़ुर्ग महिला मंच पर छड़ी के सहारे आई और अपनी सीट पर बैठ गई। होस्ट ने पूछा, “क्या आप अब भी डॉक्टर के पास अक्सर जाती हैं?” बुज़ुर्ग महिला बोली, “हाँ, मैं तो अक्सर जाती हूँ!” होस्ट ने पूछा, “क्यों?” बुज़ुर्ग महिला मुस्कराकर बोली, “मरीज़ों को तो डॉक्टर के पास जाना चाहिए, *तभी तो डॉक्टर ज़िंदा रहेगा!”* श्रोता तालियों से गूंज उठे उस बुज़ुर्ग महिला की हाज़िरजवाबी पर। फिर होस्ट ने पूछा, “तो क्या आप फार्मासिस्ट के पास भी जाती हैं?” बुज़ुर्ग महिला बोली, “ज़रूर! *क्योंकि फार्मासिस्ट को भी तो जीना है!”* अबकी बार और ज़्यादा तालियाँ बजीं। होस्ट ने हँसते हुए पूछा, “तो फिर क्या आप फार्मासिस्ट की दी हुई दवा भी लेती हैं?” बुज़ुर्ग महिला बोली, “नहीं! दवाइयाँ तो अक्सर फेंक देतीहूँ… *मुझे भी तो जीना है!”* इस पर तो पूरा हॉल ठहाकों से गूंज उठा। अंत में होस्ट ने कहा, “आपका धन्यवाद कि आप इस इंटरव्यू के लिए आईं।” बुज़ुर्ग महिला बोली, “आपका स्वागत है! मुझे मालूम है, *आपको भी तो जीना है!”* श्रोता इतने हँसे कि देर तक तालियाँ बजती रहीं। फिर एक और सवाल हुआ, “क्या आप अपने व्हाट्सएप ग्रुप में भी एक्टिव रहती हैं?” बुज़ुर्ग महिला बोली, “हाँ, बीच-बीच में मैसेज भेजती रहती हूँ, *ताकि सबको लगे कि मैं ज़िंदा हूँ!* वरना सब समझेंगे कि मैं चली गई और ग्रुप एडमिन मुझे हटा देगा!” *कहते हैं ये चुटकुला दुनिया का सबसे मज़ेदार चुटकुला माना गया, क्योंकि सबको जीना है!* तो मेरे प्यारे दोस्तों, मुस्कुराते रहिए, संदेश भेजते रहिए, और अपनों से जुड़े रहिए! *लोगों को पता चलता रहना चाहिए कि आप ज़िंदा हैं, खुश हैं, और तंदरुस्त हैं — शरीर से भी और मन से भी!* *ज़िंदगी है… तो जिंदादिली भी होनी चाहिए!*

Comments (12)

Rama Devi Sahu
Oct 30, 2025
Aap Eeise hi Comment Dene ke liye Mai Post Dalta hu... Bahut Saare Gulab 🌹ke liye Bahut Bahut Dhanyawad 🌹🌹❤️🌹🌹 👍👍👍👍

Rakesh Kumar
Oct 30, 2025
aap ke liye 🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹💗💗💗💗💗💗💗 se

Rama Devi Sahu
Oct 30, 2025
Jai Shree Krishna 🙏 Shree Gopastami ki Hardik Shubhkamnaye ke Sath Suprabhat Behen Ji ❤️🌹❤️ Aap ka Har Pal Subha Mangalmay Ho 🙏🌹🌹

Rama Devi Sahu
Oct 30, 2025
Pehle Aapko Dhanyawad Meri Pyari Behen ❤️ 🌹❤️ Aap ka Itna Sujhav ke Sahi Tippaniyan De kr Mujhe Bahut Khush laga hai... Radhe radhe ❤️ Jai Shree Krishna 🙏🌹🌹

Rama Devi Sahu
Oct 30, 2025
Jai Jagannath 🙏 Subha Sakal ki Subha Abhinandan 🙏🌹🌹

Saumya Sharma
Oct 29, 2025
बहुत ही सुन्दर लेख 👌👌 👌 है आपका बहना जी, सही बात है अगर कुछ दिन के लिए आप किसी comunity से दूर हो जाएं तो लोग कुछ ही समय में भूल जाते हैं इसीलिए अपनी याद दिलाने के लिए socially active रहना चाहिए 🙏 आने वाला दिन आपके लिए शुभ फलदाई व मंगलमय हो 🙏 इसी शुभकामना के साथ शुभ रात्रि विश्राम बहना जी 🙏🌹☺️

Saumya Sharma
Oct 29, 2025
इसीलिए आपसे दोस्ती कर ली 🤗❤️🙏

Maharshi Maharshi
Oct 29, 2025
Subha Ratri ji

Rama Devi Sahu
Oct 29, 2025
Ji Namaste 🙏 Dhanyawad 🙏 Subha Ratri Jii 🙏🌹🌹

Rama Devi Sahu
Oct 29, 2025
Jai Shree Krishna 🙏 Radhe Radhe 🙏 Subha Ratri Jii 🙏🌹🌹
