
Rama Devi Sahu
79 days ago
*🌞~ वैदिक हिन्दू पंचांग ~🌞* *⛅दिनांक - 13 जून 2026* *⛅दिन - शनिवार* *⛅विक्रम संवत् - 2083* *⛅अयन - उत्तरायण* *⛅ऋतु - ग्रीष्म* *⛅मास - अधिक ज्येष्ठ* *⛅पक्ष - कृष्ण* *⛅तिथि - त्रयोदशी शाम 04:07 तक तत्पश्चात् चतुर्दशी* *⛅नक्षत्र - कृत्तिका मध्यरात्रि 01:16 तक तत्पश्चात् रोहिणी* *⛅योग - सुकर्मा शाम 05:28 तक तत्पश्चात् धृति* *⛅राहुकाल - सुबह 09:04 से सुबह 10:45 तक (उज्जैन मानक समयानुसार)* *⛅सूर्योदय - 05:41* *⛅सूर्यास्त - 07:13 (सूर्योदय एवं सूर्यास्त उज्जैन मानक समयानुसार)* *⛅दिशा शूल - पूर्व दिशा में* *⛅ब्रह्ममुहूर्त - प्रातः 04:17 से प्रातः 04:59 तक (उज्जैन मानक समयानुसार)* *⛅अभिजीत मुहूर्त - दोपहर 12:00 से दोपहर 12:54 तक (उज्जैन मानक समयानुसार)* *⛅निशिता मुहूर्त - मध्यरात्रि 12:06 से मध्यरात्रि 12:48 तक (उज्जैन मानक समयानुसार)* *🌥️व्रत पर्व विवरण - अधिक मासिक शिवरात्रि, मासिक कार्तिगाई, अमृतसिद्धि योग, सर्वार्थसिद्धि योग (मध्यरात्रि 01:16 से जून 14 प्रातः 05:41 तक)* *🌥️विशेष -त्रयोदशी को बैंगन खाने से पुत्र का नाश होता है। (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंड: 27.29-34)* 🌷 *धन-धान्य व सुख-संम्पदा के लिए* 🌷 ➡️ *14 जून 2026 रविवार को दर्श अमावस्या एवं 15 जून, सोमवार को अधिक ज्येष्ठ अमावस्या है।* 🔥 *हर अमावस्या को घर में एक छोटा सा आहुति प्रयोग करें।* 🍛 *सामग्री : १. काले तिल, २. जौं, ३. चावल, ४. गाय का घी, ५. चंदन पाउडर, ६. गूगल, ७. गुड़, ८. देशी कर्पूर, गौ चंदन या कण्डा।* 🔥 *विधि: गौ चंदन या कण्डे को किसी बर्तन में डालकर हवनकुंड बना लें, फिर उपरोक्त ८ वस्तुओं के मिश्रण से तैयार सामग्री से, घर के सभी सदस्य एकत्रित होकर नीचे दिये गये देवताओं की १-१ आहुति दें।* 🔥 *आहुति मंत्र* 🔥 🌷 *१. ॐ कुल देवताभ्यो नमः* 🌷 *२. ॐ ग्राम देवताभ्यो नमः* 🌷 *३. ॐ ग्रह देवताभ्यो नमः* 🌷 *४. ॐ लक्ष्मीपति देवताभ्यो नमः* 🌷 *५. ॐ विघ्नविनाशक देवताभ्यो नमः* 🌷 *आर्थिक लाभ,बुद्धिलाभ और पुण्यलाभ एक साथ* ➡️ *15 जून 2026 सोमवार को सूर्योदय से सुबह 08:23 तक सोमवती अमावस्या है।* 👉🏻 *दरिद्रता मिटाने हेतु *जिनको रोजी – रोटी में बरकत न पड़ती हो वे सोमवती अमावस्या के दिन मौन रहकर प्रात: स्नान करें तो १००० गोदान का फल मिलेगा और पीपल देवता की १०८ परिक्रमा करें तथा प्रार्थना करें : ‘हे वृक्षराज ! आपकी जड़ में ब्रह्मा, मध्य में विष्णु और शिखर में शिव तत्व हैं, आपको मेरा नमस्कार है | आप मेरे द्वारा की हुई पूजा को स्वीकार करें और मेरे पापों का हरण करें |’ इससे आरोग्य भी प्राप्त होगा |* 🌿 *ऐसे ही तुलसी की १०८ परिक्रमा करें और प्रार्थना करें : ‘हे तुलसी माँ ! आप मेरे घर की दरिद्रता – दीनता नष्ट करें |’* 👉🏻*दरिद्रता मिटाने के लिए तथा जो नौकरीवाले लोग हैं या जो काम-धंदे में विफल हुए हैं अथवा जिनको किसीसे कुछ लेना बनता है और रुका हुआ है उनके लिए यह बहुत जरूरी है |* ➡️ *पायें जप का दस लाख गुना लाभ* 👉🏻 *सोमवती अमावस्या को किया हुआ जप सूर्यग्रहण के समान १० लाख गुना फलदायी होता है | चौदस की रात्रि को जप करते-करते सोना और सुबह उठकर थोडा शांतमय जप में बैठना | जप की संख्या बढ़ाना नहीं, जप के अर्थ में शांत होते जाना |* 👉🏻 *करोड़ काम छोड़कर सोमवती अमावस्या को हरि का भजन और तुलसी की परिक्रमा तुम्हे करनी ही चाहिए | कोई महिला मासिक धर्म में हो तो उसको छुट है , बाकी के लोग यह जरुर करना | इससे आपको बहुत लाभ होगा | आर्थिक लाभ होगा, बुद्धिलाभ होगा और पुण्यलाभ भी होगा |* 🙏🏻 *🙏 🚩🚩 *" ll जय श्री राम ll "* 🚩🚩🙏*
Comments (0)
No comments yet. Be the first to comment!
