MyMandirInstall
Profile

Rama Devi Sahu

426 days ago

🙏🌹 Jai Jagannath Swami Nayan Path Gami Bhavatu Me 🙏🌹 Dt.29.06.2025 (Sunday ) ************************* 🌺 जगन्नाथ पुरी से अवश्य लेकर आएं ये 2 चीजें‼️ जगन्नाथ पुरी से लाएं निर्माल्य‼️ भगवान जगन्नाथ से एक प्रकार का सूखा चावल मिलता है, जिससे निर्माल्य, कैबल्य जैसे नामों से जाना जाता है। मान्यता है कि ये महाप्रसाद चावल जगन्नाथ मंदिर के कोइली बैकुंठ के अंदर खला है। वहां से पका चावल लाया जाता है। इसके बाद इसे तेज धूप में सुखाया जाता है। दरअसल, जगन्नाथ मंदिर में चावल का भोग लगाया जाता है और इसे भी हर भक्त ग्रहण करता है। लेकिन दूर-दराज रह रहे भक्त इस भोग को नहीं ले जा सकते हैं। इसलिए उनके लिए निर्माल्य बनाया जाता है। इसे एक लाल रंग की पोटली में दिया जाता है। लाल रंग पवित्रता, सकारात्मक ऊर्जा के साथ-साथ शुभ रंग माना जाता है। कहा जाता है कि अगर आप जगन्नाथपुरी जा रहे हैं, तो इसे अपने घर अवश्य लेकर आएं। निर्माल्य को घर लाकर आप इसे किचन में शुभ जगह पर रख सकते हैं। मान्यता है कि ऐसा करने से आपके घर में कभी भी अन्न की कमी नहीं होती है। इसके अलावा घर में अगर कोई मांगलिक या शुभ कार्य हो रहा है, तो जगन्नाथ जी का नाम लेकर इस निर्माल्य को खाने में डाल दें। ऐसा करने से खाने में कमी नहीं होती है और वह बीच में समाप्त नहीं होता है। इसके अलावा कई लोग जगन्नाथ जी का आशीर्वाद पाने के लिए प्रतिदिन स्नान करके निर्माल्य का एक टुकड़ा रोजाना खाते भी है। इसके अलावा कहा जाता है कि अगर कोई व्यक्ति मृत्यु के समय निर्माल्य का दान कर देता है, तो इसे स्वर्ग की प्राप्ति होती है। जगन्नाथ जी की बेंत‼️ जगन्नाथ पुरी से बेंत अवश्य लाना चाहिए। जगन्नाथ उत्सव के दौरान जगन्नाथ जी की विधिवत पूजा की जाती है। इसके साथ ही पूजा के बाद घर के सभी सदस्यों को बेंत मारने की परंपरा है। माना जाता है कि बेत खाने से दुख-दरिद्रता दूर हो जाती है और बुद्धि, आयु, यश आदि की प्राप्ति होती है। इसलिए अगर आप भी जगन्नाथ जी के दर्शन करने जा रहे हैं, तो वहां से बेंत अवश्य लेकर आएं और इसे अपने पूजा घर में रख लें। ऐसा करने से घर में दुख-दरिद्रता का वास नहीं होता है।🌹🙏 ‼️🌺 जय जगन्नाथ देव जी 🌺‼️

Comments (7)

Saumya Sharma

Saumya Sharma

Jun 30, 2025

जय श्री कृष्ण बहना जी 🙏 ठाकुर जी की कृपा आप सपरिवार पर सदैव बनी रहे 🙏🌹☺️ शुभ रात्रि वंदन 🙏

Saumya Sharma

Saumya Sharma

Jun 29, 2025

जय श्री कृष्ण बहना जी 🙏 शुभ रात्रि वंदन 🙏🌹☺️

Deepak  karki

Deepak karki

Jun 29, 2025

🙏🌹राम राम जी 🙏🌹जय श्री जगन्नाथ देव जी 🙏🌹

ranjit  chavda

ranjit chavda

Jun 29, 2025

🔔🔔जय श्री कृष्णा 🔔🔔

Anup Kumar Sinha

Anup Kumar Sinha

Jun 29, 2025

जय श्री जगन्नाथ 🙏🙏

Sanjay  Ahlawat

Sanjay Ahlawat

Jun 29, 2025

धन्यवाद शुभ संध्या

RAKESH SHARMA OM NAMH SHIVAY 🥀🚩

RAKESH SHARMA OM NAMH SHIVAY 🥀🚩

Jun 29, 2025

जय जगन्नाथ 🙏 राधे राधे जय श्री राधे कृष्णा जी 🌹🌹🙏