MyMandirInstall

सुनो स्त्रियों कभी भी इस प्रकार का अहंकार या दंभ मत पाल लेना कि पुरुष झुक रहा तो वह छोटा है या कमजोर है। वह तुम्हारा सम्मान और उसका तुम्हारे प्रति प्रेम को समझना। शिव इसलिए नहीं झुकते कि वे पराजित हैं, बल्कि इसलिए कि वे संबंध, संतुलन और सृष्टि के महत्व को जानते हैं। उनके झुकाव में अहंकार नहीं, बल्कि आत्मबल और विशालता छिपी होती है। जब कोई व्यक्ति किसी के धैर्य, प्रेम या विनम्रता को अपनी श्रेष्ठता समझने लगता है, तब वह उस भाव की वास्तविक गरिमा को खो देता है। सच्चा ज्ञान यही है कि जो झुक सकता है, वही वास्तव में ऊँचा होता है; क्योंकि अहंकार सिर को ऊँचा रख सकता है, पर महानता हृदय को विनम्र बनाती है। शिव का झुकाव सम्मान है, समर्पण है, चेतना की विशालता है,उसे अहंकार का कारण नहीं, बल्कि आत्मचिंतन का अवसर समझना चाहिए।

Post media

Comments (3)

Riya Riya  💖💖

Riya Riya 💖💖

Jun 14, 2026

🙏🌹जय श्री राधे श्याम 🌹🙏शुभ रात्रि वंदन जी 🌹🙏

Srikumar  महाराज🇮🇳☸️

Srikumar महाराज🇮🇳☸️

Jun 14, 2026

🙏जय श्री राधे श्याम🙏, सुप्रभात प्रिय परी, रविवार की शुभकामनाएं, खूब मजे करो, अपने दिन का आनंद लो 😊😀🙏

बरखा शर्मा

बरखा शर्मा

Jun 14, 2026

🌺💐🌺🙏जय श्री राधे कृष्णा जी शुभ प्रभात जी 🌺💐🌺🙏