MyMandirInstall
Profile

Rama Devi Sahu

97 days ago

नमामि गंगे तव पाद पंकजम्, सुरासुरैः वंदित दिव्य रूपम् भुक्तिं च मुक्तिं च ददासि नित्यं, भावानुसारेण सदा नराणाम् 🙏 ज्येष्ठ मास की शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को गंगा दशहरा का पर्व मनाया जाता है। इस दिन मां गंगा स्वर्ग से पृथ्वी पर अवतरित हुई थीं। राजा भागीरथ की तपस्या के फलस्वरूप गंगा ने उनके पूर्वजों को मोक्ष प्रदान किया। इस वर्ष गंगा दशहरा 25 मई 2026 को मनाया जाएगा। इस दिन गंगा स्नान और दान-पुण्य करने का विशेष महत्व है। कहा जाता है कि इस दिन स्नान करने से दस पापों से मुक्ति मिलती है। गंगा दशहरा के दिन स्नान करने से इन 10 पापों से मुक्ति मिलती है जिसमें तीन शारीरिक, चार वाणी से होने वाले पाप और तीम मानसिक रूप से होने वाले पापों से मुक्ति मिलती है। तीन शारीरिक पाप जिन्हें कायिक पाप कहा जाता है, इनमे हिंसा, चोरी करना और गलत आचरण शामिल है। वहीं वाचिक यानी वाणी से होने वाले पाप में झूठ बोलना, कठोर वचन बोलना, दूसरे की चुगली करना और दूसरों की निंदा करना शामिल है। इसके साथ ही आखिर मानसिक पाप होते हैं जिसमें लालच, ईर्ष्या और अशुद्ध विचार रखना शामिल है। गंगा मां की कृपा से सुख-समृद्धि, शांति और मोक्ष की प्राप्ति होती है। जय गंगा मैया 🙏🌺

Post media

Comments (6)

प्रेम कुमार

प्रेम कुमार

May 25, 2026

🌹🌹हर हर महादेव 🌹🌹 गंगा दशहरा की हार्दिक शुभकामनाएं 🌹 शुभ प्रभात वंदन 🌹

सविता

सविता

May 25, 2026

Jai ho Ganga Maiya ki 🙏🌹

Rama Devi Sahu

Rama Devi Sahu

May 25, 2026

🌹🌹 Good Morning Ji 🌹🌹

Rama Devi Sahu

Rama Devi Sahu

May 25, 2026

🌹🌹 Good Morning Ji 🌹🌹

Rakesh Kumar

Rakesh Kumar

May 25, 2026

🙏🙏🙏🙏🙏