
Srikumar महाराज🇮🇳☸️
14 days ago
*फूलों की घाटी, उत्तराखंड* उत्तराखंड के चमोली जनपद में स्थित फूलों की घाटी राष्ट्रीय उद्यान, हिमालय की गोद में बसा ऐसा प्राकृतिक धरोहर स्थल है, जहाँ वर्षा ऋतु में हजारों प्रजातियों के रंग-बिरंगे पुष्प धरती को स्वर्ग जैसा स्वरूप प्रदान करते हैं. समुद्र तल से लगभग 3,200 से 3,600 मीटर की ऊँचाई पर स्थित यह घाटी, दुर्लभ हिमालयी वनस्पतियों और जैव विविधता का अनमोल भंडार है। इसी अद्वितीय प्राकृतिक संपदा के कारण इसे यूनेस्को द्वारा विश्व धरोहर स्थल का दर्जा प्राप्त है. जुलाई से सितंबर के बीच पूरी घाटी रंग-बिरंगे फूलों से आच्छादित हो जाती है. यहाँ ब्रह्मकमल, ब्लू पॉपी, प्रिमूला, एनीमोन सहित सैकड़ों दुर्लभ पुष्प प्रजातियाँ और अनेक वन्यजीव प्राकृतिक संतुलन की अद्भुत छटा प्रस्तुत करते हैं. यह क्षेत्र देवताओं और ऋषियों की तपोभूमि रहा है. निकट स्थित हेमकुंड साहिब और लोकआस्थाओं से जुड़ी यह पावन भूमि प्रकृति और आध्यात्मिकता के सुंदर संगम का अनुभव कराती है. *मेरी संस्कृति…मेरा देश…मेरा अभिमान 🚩*
Comments (0)
No comments yet. Be the first to comment!
