
Rama Devi Sahu
391 days ago
*शनि देव की दृष्टि मारक क्यों* 🫐🫐🫐🫐🫐🫐🫐🫐🫐🫐🫐🫐 वैसे तो शनि के संबंध में कई कथाएं है। ब्रह्मपुराण के अनुसार इनके पिता ने चित्ररथ की कन्या से इनका विवाह कर दिया। इनकी पत्नी परम तेजस्विनी थी। एक रात वे पुत्र-प्राप्ति की इच्छा से इनके पास पहुंचीं, पर ये श्रीकृष्ण के ध्यान में निमग्न थे। पत्नी प्रतीक्षा करके थक गई। उसका ऋतुकाल निष्फल हो गया। इसलिए पत्नी ने क्रुद्ध होकर शनिदेव को शाप दे दिया कि आज से जिसे तुम देख लोगे, वह नष्ट हो जाएगा। लेकिन बाद में पत्नी को अपनी भूल पर पश्चाताप हुआ, किंतु शाप के प्रतीकार की शक्ति उसमें न थी, तभी से शनि देवता अपना सिर नीचा करके रहने लगे। क्योंकि ये नहीं चाहते थे कि इनके द्वारा किसी का अनिष्ट हो। शनि गृह जिसे शनिदेव भी कहा गया है। हिन्दू धर्म में शनिदेव आपके द्वारा किये गये कर्मो का फल प्रदान करने वाले है। जातक की कुंडली में शनि की क्रूर द्रष्टि(शनि दोष ) उसके सम्पूर्ण जीवन को तहस-नहस कर सकती है। यहाँ तक की लग्न कुंडली के पहले भाव में शनि का होना जातक की मृत्यु का कारण भी बन सकता है। प्राय: देखा गया है कि शनि की साढ़े साती व ढैय्या से प्रभावित जातक जीवन से इतना परेशान हो जाता है कि उसे शनि शांति हेतु किसी विद्वान् पंडित से पूजा-पाठ भी कराने पड़ जाते है। शनि दोष की शांति के लिए आप शनिवार के दिन मंदिर जाए और शनिदेव को सरसों का तेल , काले तिल और रेवड़ी का प्रसाद चढ़ाये व इस मंत्र का 108 बार जप करें :- ॐ शं शनैश्चराय नमः ।। ॐ नमः शिवाय ।। ।। राणा जी खेड़ांवाली।।

Comments (5)

Suresh Kumar (Krishan premi)
Oct 4, 2025
राधे राधे जी 🌹🙏🌹शुभ रात्री वंदन

Radhe Radhe
Oct 4, 2025
💅💅👌 बहुत ही अच्छी वेरी वेरी नाइस पोस्ट *_*जी बहन जी*_*््््््ॐ धन्यवाद जी। शुभ रात्रि की शुभकामनाएं जी ््््््ॐ।👌💅💅

Radhe Radhe
Oct 4, 2025
🌹🌹 जय श्री कृष्ण *_*जी बहन जी*_* कान्हा जी की कृपा दृष्टि सदैव आप और आपके परिवार पर बनी रहे। ््््््ॐ 👌 अति सुंदर वेरी नाइस पोस्ट जी। ््््््ॐ राधे राधे जी, जय श्री कृष्ण जी 🌹🌹

Mrs Ragni Dhiwar Mrs Ragni
Oct 4, 2025
🥀कृष्ण कृपा सदैव आप एवं आपके परिवार मे बनीं रहे 👏👏बहुत सुन्दर प्रस्तुति बहन 👌👌👌राधे राधे🥀🙏🥀

Mrs Ragni Dhiwar Mrs Ragni
Oct 4, 2025
🥀जय श्री कृष्ण बहन🥀 🙏🥀
