MyMandirInstall
Profile

Saumya Sharma

220 days ago

जय श्री राधे कृष्ण 🙏🌹☺️ मेरे सभी भाई बहनों को शुभ मंगलकामनाओं के साथ सुप्रभात वंदन 🙏🌹☺️ यह लेख मुझे बहुत प्रिय लगा............. कभी सूरदास ने एक स्वप्न देखा था कि रुक्मिणी और राधिका मिली हैं और एक दूजे पर न्योछावर हुई जा रही हैं। कैसा होगा वह क्षण जब दोनों ठकुरानियाँ मिली होंगी। दोनों ने प्रेम किया था। एक ने बालक कन्हैया से, दूसरे ने राजनीतिज्ञ कृष्ण से। एक को अपनी मनमोहक बातों के जाल में फँसा लेने वाला कन्हैया मिला था, और दूसरे को मिले थे सुदर्शन चक्र धारी, महायोद्धा कृष्ण। कृष्ण राधिका के बाल सखा थे, पर राधिका का दुर्भाग्य था कि उन्होंने कृष्ण को तात्कालिक विश्व की महाशक्ति बनते नहीं देखा। राधिका को न महाभारत के कुचक्र जाल को सुलझाते चतुर कृष्ण मिले, न पौंड्रक-शिशुपाल का वध करते बाहुबली कृष्ण मिले। रुक्मिणी कृष्ण की पत्नी थीं, पटरानी थीं, महारानी थीं, पर उन्होंने कृष्ण की वह लीला नहीं देखी जिसके लिए विश्व कृष्ण को स्मरण रखता है। उन्होंने न माखन चोर को देखा, न गौ-चरवाहे को। उनके हिस्से में न बाँसुरी आयी, न माखन। कितनी अद्भुत लीला है। राधिका के लिए कृष्ण कन्हैया था, रुक्मिणी के लिए कन्हैया कृष्ण थे। पत्नी होने के बाद भी रुक्मिणी को कृष्ण उतने नहीं मिले कि वे उन्हें "तुम" कह पातीं। आप से तुम तक की इस यात्रा को पूरा कर लेना ही प्रेम का चरम पा लेना है। रुख्मिनी कभी यह यात्रा पूरी नहीं कर सकीं। राधिका की यात्रा प्रारम्भ ही 'तुम' से हुई थीं। उन्होंने प्रारम्भ ही "चरम" से किया था। शायद तभी उन्हें कृष्ण नहीं मिले। कितना अजीब है न! कृष्ण जिसे नहीं मिले, युगों युगों से आजतक उसी के हैं, और जिसे मिले उसे मिले ही नहीं। तभी कहता हूँ, कृष्ण को पाने का प्रयास मत कीजिये। पाने का प्रयास कीजियेगा तो कभी नहीं मिलेंगे। बस प्रेम कर के छोड़ दीजिए, जीवन भर साथ निभाएंगे कृष्ण। कृष्ण इस सृष्टि के सबसे अच्छे मित्र हैं। राधिका हों या सुदामा, कृष्ण ने मित्रता निभाई तो ऐसी निभाई कि इतिहास बन गया। राधा और रुक्मिणी जब मिली होंगी तो रुक्मिणी राधा के वस्त्रों में माखन की गंध ढूंढती होंगी, और राधा ने रुक्मिणी के आभूषणों में कृष्ण का वैभव तलाशा होगा। कौन जाने मिला भी या नहीं। सबकुछ कहाँ मिलता है मनुष्य को... कुछ न कुछ तो छूटता ही रहता है। जितनी चीज़ें कृष्ण से छूटीं उतनी तो किसी से नहीं छूटीं। कृष्ण से उनकी माँ छूटी, पिता छूटे, फिर जो नंद-यशोदा मिले वे भी छूटे। संगी-साथी छूटे। राधा छूटीं। गोकुल छूटा, फिर मथुरा छूटी। कृष्ण से जीवन भर कुछ न कुछ छूटता ही रहा। कृष्ण जीवन भर त्याग करते रहे। हमारी आज की पीढ़ी जो कुछ भी छूटने पर टूटने लगती है, उसे कृष्ण को गुरु बना लेना चाहिए। जो कृष्ण को समझ लेगा वह कभी अवसाद में नहीं जाएगा। कृष्ण आनंद के देवता है। कुछ छूटने पर भी कैसे खुश रहा जा सकता है, यह कृष्ण से अच्छा कोई सिखा ही नहीं सकता। महागुरु था मेरा कन्हैया... Jay shri radhe krishna ji

Post media

Comments (30)

Saumya Sharma

Saumya Sharma

Jan 23, 2026

जय माता दी 🙏 🌹🙏 या देवी सर्वभूतेषु विद्या रूपेण संस्थिता, नमस्तस्यै, नमस्तस्यै नमस्तस्यै, नमो नमः 🙏 🌹🙏 मां सरस्वती आपको विद्या, ज्ञान और जीवन में सफलता प्रदान करें 🙏माता रानी की कृपा से आप सदैव स्वस्थ रहें, सुरक्षित रहें और अपनों के साथ हँसते मुस्कुराते रहें ☺️ आपको मां सरस्वती पूजा, वसंत पंचमी पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं 🙏🌹☺️ शुभ रात्रि विश्राम भाई जी 🙏🌹☺️

Srikumar  महाराज🇮🇳☸️

Srikumar महाराज🇮🇳☸️

Jan 23, 2026

🌾 🌺ॐ🌺 🌷 सुप्रभात राधे राधे ।🌷 🌼 आओ, श्रीकृष्ण कहते हैं कि वास्तव में सम्पूर्ण कर्म प्रकृति के गुणों द्वारा ही किए जाते हैं परंतु अहंकार से मोहित हुआ मनुष्य यह मान लेता है कि ‘मैं ही कर्ता हूँ’। को जानें।🌼 श्रीमद्भागवत गीता। 🌾 सरस्वती नमस्तुभ्यं, वरदे कामरूपिणी, विद्यारम्भं करिष्यामि, सिद्धिर्भवतु मे सदा बसंत पंचमी की हार्दिक शुभकामनाएं

Saumya Sharma

Saumya Sharma

Jan 22, 2026

जय श्री राधे कृष्ण भैया जी 🙏 पोस्ट प्रशंसा के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद भाई जी 🙏 शुभ रात्रि विश्राम 🙏🌹☺️

Saumya Sharma

Saumya Sharma

Jan 22, 2026

ॐ गं गणपतए नमः 🙏 आपको विनायकी चतुर्थी और श्री राम जी प्राण प्रतिष्ठा दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं मेरी प्यारी बहन 🙏🌹☺️

Saumya Sharma

Saumya Sharma

Jan 22, 2026

जय श्री राधे कृष्ण बहना जी 🙏

Saumya Sharma

Saumya Sharma

Jan 22, 2026

भाई जी सबसे पहले तो मेरी सभी पोस्ट पसंद करने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद 🙏 अभी कुछ time तक तो मुझे छुट्टी ही करनी पड़ेगी क्योंकि कुटुंब परिवार में एक मांगलिक कार्यक्रम होने जा रहा है, और उसकी तैयारियों में हम सभी लगे हुए हैं ☺️, ठाकुर जी की कृपा से आप सदैव स्वस्थ और खुशहाल रहें 🙏 यही प्रार्थना है 🙏🌹☺️

Saumya Sharma

Saumya Sharma

Jan 22, 2026

ॐ नमो भगवते वासुदेवाय नमः 🙏 ठाकुर जी की कृपा आप सपरिवार पर सदैव ही बनी रहे 🙏 आप सदैव स्वस्थ रहें, सुरक्षित रहें और अपनों के साथ हँसते मुस्कुराते रहें 🙏🌹☺️ इसी शुभकामना के साथ शुभ रात्रि विश्राम भाई जी 🙏🌹☺️

Saumya Sharma

Saumya Sharma

Jan 22, 2026

जय श्री राधे कृष्ण भैया जी 🙏 आपको विनायकी चतुर्थी और श्री राम जी के प्राण प्रतिष्ठा दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं 🙏 राम जी की कृपा आप सपरिवार पर सदैव ही बनी रहे 🙏🌹☺️

Saumya Sharma

Saumya Sharma

Jan 22, 2026

जय श्री राधे कृष्ण भैया जी 🙏 आपको विनायकी चतुर्थी और श्री राम जी के प्राण प्रतिष्ठा दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं 🙏🌹☺️

Saumya Sharma

Saumya Sharma

Jan 22, 2026

जय श्री राधे कृष्ण भैया जी 🙏 भाई जी सब कुशल है ☺️ हमारे कुटुंब परिवार में एक शादी होने वाली है, उसी की तैयारियों में व्यस्त हैं बस तो पोस्ट के लिए समय ही नहीं मिल रहा।