MyMandirInstall

*नामपल्ली गुट्टा मंदिर, तेलंगाना 🐍* वेमुलावाड़ा क्षेत्र में स्थित यह नाग मंदिर अपनी अद्भुत स्थापत्यकला एवं उत्कृष्ट वास्तुकला के कारण पर्यटकों को आकर्षित करता है. क्षेत्र के प्रसिद्ध लक्ष्मी नरसिम्हा स्वामी मंदिर के समीप यह स्थल अवस्थित है. इस नाग मंदिर की आकृति ही सर्पनुमा बनाई गई है, जिसके शीर्ष पर भगवान श्री कृष्ण विराजमान हैं, जो श्रीकृष्ण कथा के कालिया नाग से जुड़ी घटना को याद दिलाता है. इस नाग मंदिर में भीतर प्रवेश करने के किए सर्प के पेट से प्रवेश करना होता है, जो कि श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों को अत्यंत ही रोमांचित करता है. _आप सभी को नाग पंचमी की शुभकामनाएं  🐍_ *मेरी संस्कृति...मेरा देश…मेरा अभिमान 🚩*

Post media

Comments (0)

No comments yet. Be the first to comment!