
Rama Devi Sahu
85 days ago
ॐ गं गणपतये नमः 🙏 🗓️ आषाढ़ विनायक चतुर्थी: 17 जुलाई 2026, शुक्रवार आषाढ़ शुक्ल चतुर्थी को विनायक चतुर्थी के रूप में भगवान श्री गणेश की आराधना की जाती है। इस तिथि पर गणपति जी के अनिरुद्ध स्वरूप का पूजन विशेष माना जाता है। संकटों से घिरे होने पर गणेश चतुर्थी का व्रत जरूर करना चाहिए, भगवान गणेश संकटों का नाश करते हैं और सुख, समृद्धि, सफलता और आनंद का आशीर्वाद देते हैं। इस दिन प्रातः स्नान के बाद व्रत और पूजा का संकल्प लें। गणेश जी को दूर्वा, अक्षत, चंदन, पुष्प, धूप, दीप और मोदक या लड्डू अर्पित करें।

Comments (1)

Shah 🩷
Jul 17, 2026
जय श्री गणेश 🙏🌹
