
Srikumar महाराज🇮🇳☸️
164 days ago
_केसों में डैंड्रफ से छुटकारा पाने के लिए आसान उपाय:-_ केसों की सही तरीके से देखभाल न करने के कारण डैंड्रफ हो जाता है। सबसे ज्यादा डैंड्रफ सर्दियों में होता है क्योंकि ठंड के कारण केसों में रूखापन आ जाता है, जिससे डैंड्रफ होता है। केसों को पर्याप्त पोषण न मिलने के कारण भी डैंड्रफ होता है। इसके अलावा ज्यादा तैलीय पदार्थ, तीखा और कम पानी पीने के कारण भी डैंड्रफ हो सकता है। साथ ही हम केसों को जल्दी सुंदर बनाने के लिए केमिकल युक्त कॉस्मेटिक प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं, इनके परिणामस्वरूप भी डैंड्रफ हो सकता है। _यदि आपको इन समस्याओं से छुटकारा पाना है तो कुछ घरेलू उपाय आजमाएं_ 1. नींबू आपके केसों के लिए बहुत फायदेमंद है। 3-4 नींबू लें और उनकी छिलके उतारकर उन्हें लगभग आधा लीटर पानी में 15-20 मिनट के लिए उबालें, फिर पानी ठंडा होने पर इसे हफ्ते में दो बार अपने केसों में लगाएं। ऐसा करने से आपके केसों का डैंड्रफ दूर होगा और आपके केस चमकदार बनेंगे। 2. नीम के पत्तों को बारीक पीसकर पेस्ट बनाएं और अपने केसों में लगाएं। 3. तुलसी के पत्ते और आंवले का पाउडर पानी में मिलाकर लेप बनाएं और इस लेप से अपने केसों की मालिश करें। आधे घंटे के लिए इसे ऐसे ही छोड़ दें और फिर केस धो लें। 4. नारियल का तेल भी डैंड्रफ के लिए बहुत फायदेमंद है। हफ्ते में दो-तीन बार नारियल के तेल से मसाज करें।

Comments (0)
No comments yet. Be the first to comment!
