
RAJPUT
145 days ago
एक ठंडी रात में, एक अरबपति बाहर एक बूढ़े गरीब आदमी से मिला। उसने उससे पूछा, "क्या तुम्हें बाहर ठंड महसूस नहीं हो रही है और तुमने कोई स्वेटर या कोट भी नहीं पहना है ?" बूढ़े ने जवाब दिया, " हुज़ूर , मेरे पास गर्म कपड़े नहीं है लेकिन अब मुझे इसकी आदत हो गई है ।" अरबपति ने जवाब दिया, " मेरा इंतज़ार करो, मैं अभी अपने घर जाता हूँ और तुम्हारे लिए एक कोट ले लाऊंगा।" वह बेचारा बहुत खुश हुआ और कहा कि वह उसका इंतजार करेगा। अरबपति अपने घर गया और वहां अपने परिवार के साथ व्यस्त हो गया । कुछ देर बाद वह उस गरीब आदमी को भूल गया। सुबह उसे उस गरीब बूढ़े व्यक्ति की याद आई तो वह उसे खोजने निकला लेकिन अत्यधिक ठंड के कारण उसने देखा कि उसकी मृत्यु हो चुकी है। लेकिन उस वृद्ध ने मरने से पहले एक चिट्ठी छोड़ी थी, जिसमे लिखा था कि, " जब मेरे पास कोई गर्म कपड़े नहीं थे तब भी मुझमें ठंड से लड़ने की अपार मानसिक शक्ति थी। लेकिन जब आपने मेरी मदद करने का वादा किया तो मैं आपके वादे से जुड़ गया और इसने मेरी मानसिक शक्ति को खत्म कर दिया। " अगर आप अपना वादा नहीं निभा सकते तो कुछ भी वादा न करें। यह आप के लिये जरूरी नहीं भी हो सकता है, लेकिन यह किसी और के लिए सब कुछ हो सकता है। आप सभी का दिन शुभ हो 🙏🏻😊 *---‐-----------------------------*

Comments (5)

R k jangid phulera Jaipur
Apr 8, 2026
जय श्री गणेश जी की 🌹

RAJPUT
Apr 8, 2026
RADHE RADHE JI 🙏 GOOD AFTERNOON 🙏❤️

Radhe 🌹
Apr 8, 2026
Jai Shree Ganesh Ji 🙏🌷 Good Afternoon Ji 🙏🙏

RAJPUT
Apr 8, 2026
JAY SHREE MAHAKAAL 🙏 GOOD MORNING JI 🙏

Pannalal panchal
Apr 7, 2026
जय जय श्री गणेश
