
Rama Devi Sahu
2 days ago
ॐ नमो भगवते वासुदेवाय 🙏 🗓️ परिवर्तिनी एकादशी: 22 सितंबर 2026, मंगलवार 🗓️ एकादशी तिथि: 21 सितंबर रात लगभग 08:00 बजे से 22 सितंबर रात 09:43 बजे तक परिवर्तिनी एकादशी भगवान विष्णु की आराधना और चातुर्मास की पावन एकादशियों में से एक है। धार्मिक परंपरा में माना जाता है कि इस दिन योगनिद्रा में विराजमान श्रीहरि करवट बदलते हैं, इसलिए इसे परिवर्तिनी या पार्श्व एकादशी कहा जाता है। परिवर्तिनी एकादशी को पार्श्व एकादशी, वामन एकादशी, जयझूलनी, डोल ग्यारस, जयंती एकादशी आदि कई नामों से जाना जाता है। इस दिन विष्णु भगवान के वामन अवतार की पूजा की जाती है। इस दिन प्रातः स्नान के बाद श्रीहरि का स्मरण करें। भगवान विष्णु को पीले पुष्प, फल, तुलसी दल और सात्त्विक नैवेद्य अर्पित करें। “ॐ नमो भगवते वासुदेवाय” मंत्र का जाप करें और श्रद्धानुसार विष्णु सहस्रनाम का पाठ करें। मान्यता है कि इस व्रत को विधिपूर्वक करने से समस्त पापों का नाश होता है तथा राक्षस आदि योनियों से भी छूटकारा मिलता है। व्रत का पारण 23 सितंबर को द्वादशी तिथि में स्थानीय पंचांग के अनुसार करें।

Comments (2)

Rama Devi Sahu
Sep 21, 2026
🙏‼️ Om Namo Bhagavate Vasudevaya Namah ‼️🙏 Parivartani Ekadashi ki Hardik Shubhkamnaye in Advanced 🙏

R k jangid phulera Jaipur
Sep 21, 2026
जय श्री लक्ष्मी नारायण जी की🌹🙏
