MyMandirInstall
Profile

Rama Devi Sahu

266 days ago

एक संत हुआ करते थे। उनकी भक्ति इस कदर थीं कि वो अपनी धुन में इतने मस्त हो जाते थे की उनको कुछ होश नहीं रहता था। उनकी अदा और चाल इतनी मस्तानी हो जाती थी कि वो जहाँ जाते, देखने वालों की भीड़ लग जाती थी। उनके दर्शन के लिए लोग जगह -जगह पहुँच जाते थे। उनके चेहरे पर नूर साफ झलकता था। वो संत रोज सुबह चार बजे उठकर ईश्वर का नाम लेते हुए घूमने निकल जाते थे। एक दिन वो रोज की तरह अपने मस्ती में मस्त होकर झूमते हुए जा रहे थे। रास्ते में उनकी नज़र एक फ़रिश्ते पर पड़ी और उस फ़रिश्ते के हाथ में एक डायरी थी। संत ने फ़रिश्ते को रोककर पूछा- आप यहाँ क्या कर रहे हैं और ये डायरी में क्या है ? फ़रिश्ते ने जवाब दिया कि इसमें उन लोगों के नाम है जो ईश्वर को याद करते हैं। यह सुनकर संत की इच्छा हुई की उसमें उनका नाम है कि नहीं, उन्होंने पूछ ही लिया कि क्या मेरा नाम है इस डायरी में ? फ़रिश्ते ने कहा आप ही देख लो और डायरी संत को दे दी। संत ने डायरी खोलकर देखी तो उनका नाम कहीं नहीं था। इस पर संत थोड़ा मुस्कराये और फिर वह अपनी मस्तानी अदा में रब को याद करते हुए चले गए। दूसरे दिन फिर वही फ़रिश्ते वापस दिखाई दिए। इस बार संत ने ध्यान नहीं दिया और अपनी मस्तानी चाल में चल दिये। इतने में फ़रिश्ते ने कहा- आज नहीं देखोगे डायरी। संत मुस्कुरा दिए और कहा, दिखा दो और जैसे ही डायरी खोलकर देखा तो, सबसे ऊपर उन्ही संत का नाम था। इस पर संत हँस कर बोले- खुदा के यहाँ पर भी दो-दो डायरी हैं क्या ? कल तो था नहीं और आज सबसे ऊपर है। इस पर फ़रिश्ते ने कहा कि आप ने जो कल डायरी देखी थी, वो उनकी थी जो लोग ईश्वर से प्यार करते हैं। आज ये डायरी में उन लोगों के नाम हैं, जिनसे ईश्वर खुद प्यार करता है। बस इतना सुनना था कि वो संत दहाड़ मारकर रोने लगे और कितने घंटों तक वहीं सर झुकाये पड़े रहे। रोते हुए ये कहते रहे- हे ईश्वर यदि मैं कल तुझ पर जरा सा भी ऐतराज कर लेता तो मेरा नाम कही नहीं होता। मेरे जरा से सब्र पर तू मुझ अभागे को इतना बड़ा इनाम देगा। तू सच में बहुत दयालु है। तुझसे बड़ा प्यार करने वाला कोई नहीं और बार-बार रोते रहे। दोस्तो, ईश्वर की बंदगी में अंत तक डटे रहो। सब्र रखो क्योंकि जब भी ईश्वर की मेहरबानी का समय आएगा, तब अपना मन बैचेन होने लगेगा लेकिन तुम वहां डटे रहना, ताकि वो महान प्रभु हम पर भी कृपा करें ।

Post media

Comments (8)

Rama Devi Sahu

Rama Devi Sahu

Dec 8, 2025

🙏🌿 Om Namah Shivay 🙏 Thandi thandi Subah ki Ram Ram Jii 🙏 Bhagwan Bhole Nath or Mata Parvati Ji ki Aasirbad Aap or Aap ke Pure Parivar pr Hamesha Bani Rahe 🙏 Aap ka Din Subha Mangalmay Ho 🙏🌹🌹

H.S.CHAHAR

H.S.CHAHAR

Dec 8, 2025

🌹🕉️🙏जय श्री राम हर हर महादेव सुबह की राम राम जी आपका दिन मंगलमय हो भोले बाबा आपके परिवार पर और आपको हमेशा कृपा बनाए रखें हर हर महादेव🕉️🙏

Rama Devi Sahu

Rama Devi Sahu

Dec 7, 2025

Ji Namaste 🙏 Subha Ratri 🙏 Aap ka Ratri Sukhd or Mangalmay Ho 🙏 Radhey Radhey ❤️ Jai Shree Krishna 🙏🌹🌹

Rama Devi Sahu

Rama Devi Sahu

Dec 7, 2025

Ji, Dhanyawad ❤️ Radhey Radhey ❤️ Jai Shree Krishna 🙏 Subha Ratri Jii ❤️🌹🌹

Rohit  Patel

Rohit Patel

Dec 7, 2025

जी रमा जी 🙂🙏💞💞💞

 Sanju  ❤️

Sanju ❤️

Dec 7, 2025

bahut acha Radhe Radhe 👏

Rama Devi Sahu

Rama Devi Sahu

Dec 7, 2025

Radhey Radhey ❤️🙏 Shubha Ratri Jii ❤️🌹❤️