
Rama Devi Sahu
137 days ago
ॐ नमो भगवते वासुदेवाय 🙏 🗓️ सोमवती अमावस्या: 15 जून 2026, सोमवार 🗓️ अमावस्या तिथि: 14 जून दोपहर 12:19 बजे से 15 जून सुबह 08:23 बजे तक सोमवार के दिन पड़ने वाली अमावस्या को सोमवती अमावस्या कहा जाता है। यह दिन स्नान, दान, जप, पितृ स्मरण और भगवान विष्णु की आराधना के लिए विशेष पवित्र माना जाता है। इस दिन प्रातः स्नान के बाद शांत मन से भगवान विष्णु का स्मरण करें। पीपल वृक्ष की पूजा करें, जल अर्पित करें और श्रद्धा अनुसार पीपल की परिक्रमा परिक्रमा करें। इस दिन पितरों की शांति के लिए तर्पण, काले तिल, जौ, अन्न, जल या वस्त्र का दान शुभ माना गया है। सोमवती अमावस्या हमें अपने पूर्वजों के प्रति कृतज्ञता, सेवा और संयम का संदेश देती है।

Comments (0)
No comments yet. Be the first to comment!
