MyMandirInstall

*वेलाकली नृत्य, केरल* केरल की सांस्कृतिक परंपराओं में विशेष स्थान रखने वाला वेलाकली, एक ऐसा लोकनृत्य है जिसमें युद्धकला, अनुशासन और भक्ति का अनूठा समन्वय दिखाई देता है। यह नृत्य विशेष रूप से श्री पद्मनाभस्वामी मंदिर से जुड़ा हुआ है, जहाँ कलाकार ढाल और तलवार धारण कर वीर योद्धाओं की मुद्रा में प्रस्तुति देते हैं। महाभारत युद्ध की कथाओं से प्रेरित यह नृत्य, धर्म की रक्षा और शौर्य के आदर्शों को लोकजीवन में जीवित रखती है। ढोल की गूंज, सुसंगठित गतियाँ और युद्धाभ्यास जैसी प्रस्तुति, दर्शकों को प्राचीन भारत की वीर परंपराओं की झलक कराती है। *मेरी संस्कृति…मेरा देश…मेरा अभिमान 🚩*

Comments (0)

No comments yet. Be the first to comment!