
Rama Devi Sahu
88 days ago
*卐~ वैदिक हिन्दू पंचांग ~卐* *🌞 दिनांक - 03 जून 2026* *⛅दिन - बुधवार* *⛅विक्रम संवत् - 2083* *⛅अयन - उत्तरायण* *⛅ऋतु - ग्रीष्म* *⛅मास - अधिक ज्येष्ठ* *⛅पक्ष - कृष्ण* *⛅तिथि - तृतीया रात्रि 09:21 तक तत्पश्चात् चतुर्थी* *⛅नक्षत्र - पूर्वाषाढ़ा मध्यरात्रि 12:59 तक तत्पश्चात् उत्तरषाढ़ा* *⛅योग - शुभ सुबह 08:12 तक तत्पश्चात् शुक्ल* *⛅राहुकाल - दोपहर 12:25 से दोपहर 02:06 तक (उज्जैन मानक समयानुसार)* *⛅सूर्योदय - 05:41* *⛅सूर्यास्त - 07:10 (सूर्योदय एवं सूर्यास्त उज्जैन मानक समयानुसार)* *⛅दिशा शूल - उत्तर दिशा में* *⛅ब्रह्ममुहूर्त - प्रातः 04:16 से प्रातः 04:59 तक (उज्जैन मानक समयानुसार)* *⛅अभिजीत मुहूर्त - कोई नहीं* *⛅निशिता मुहूर्त - मध्यरात्रि 12:04 से मध्यरात्रि 12:46 तक (उज्जैन मानक समयानुसार)* *🌥️व्रत पर्व विवरण - विभुवन संकष्टी चतुर्थी* *🌥️विशेष - तृतीया को परवल खाना शत्रुओं की वृद्धि करने वाला है। (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंड: 27.29-34)* 👉🏻 *3 जून को घी और सिंदूर का गुप्त उपाय बनेगा लक्ष्मी योग* 🌷*विभुवन संकष्टी चतुर्थी* 🌷 *हिंदू धर्मशास्त्रों और पुराणों में अधिक मास (पुरुषोत्तम मास) में पड़ने वाली संकष्टी चतुर्थी का बेहद विशेष और दुर्लभ महत्व बताया गया है। इस विशिष्ट चतुर्थी को "विभुवन संकष्टी चतुर्थी" कहा जाता है। चूंकि अधिक मास हर तीन साल में एक बार आता है, इसलिए यह व्रत भी तीन साल में एक ही बार रखने का सौभाग्य भक्तों को मिलता है।* *तो इस बार संकष्ट चतुर्थी 03 जून 2026 बुधवार को है और चंद्रोदय रात्रि 09:51 पर)* *तो अधिक मास के स्वामी स्वयं भगवान विष्णु (पुरुषोत्तम) हैं। शास्त्रों में वर्णित है कि इस पूरे महीने में किए गए किसी भी जप, तप, दान या व्रत का फल सामान्य दिनों की तुलना में अनंत गुना (कई गुना अधिक) मिलता है। जब इस परम पवित्र महीने में विघ्नहर्ता भगवान गणेश की संकष्टी चतुर्थी का संयोग बनता है, तो व्रत करने वाले के जीवन से बड़े से बड़े संकट भी चुटकियों में दूर हो जाते हैं।* *धर्म ग्रंथों के अनुसार, इस व्रत की महिमा स्वयं महर्षि वेदव्यास जी ने द्वापर युग में राजा युधिष्ठिर और माता द्रौपदी को सुनाई थी* *जब पांडव जुए में अपना सब कुछ हारकर जंगलों में कष्ट भोग रहे थे, तब महर्षि वेदव्यास और मार्कंडेय ऋषि ने युधिष्ठिर को अपने दुखों और शत्रुओं से मुक्ति पाने के लिए अधिक मास की संकष्टी चतुर्थी का व्रत करने की सलाह दी थी। इस व्रत के प्रभाव से पांडवों के मार्ग की सभी बाधाएं दूर हुईं और उन्होंने महाभारत के युद्ध में विजय प्राप्त कर अपना खोया हुआ राज्य और वैभव पुनः प्राप्त किया।* *संकष्टी' का अर्थ ही है संकटों को हरने वाली। यह व्रत कुंडली के राहु-केतु दोष और जीवन में आ रही अचानक अड़चनों को खत्म करता है।* *यदि व्यापार में लगातार घाटा हो रहा हो या सामाजिक प्रतिष्ठा धूमिल हो रही हो, तो अधिक मास पुरुषोत्तम मास की विभुवन संकष्टी चतुर्थी का व्रत उसे दोबारा बहाल करता है।* *🙏 🚩🚩 *" ll जय श्री राम ll "* 🚩🚩🙏*

Comments (0)
No comments yet. Be the first to comment!
