
Rama Devi Sahu
14 days ago
सर्वे नागाः प्रीयन्तां मे ये केचित् पृथिवीतले ये च हेलिमरीचिस्था येऽन्तरे दिवि संस्थिताः ये नदीषु महानागा ये सरस्वतिगामिनः ये च वापीतडागेषु तेषु सर्वेषु वै नमः 🙏 🗓️ नाग पंचमी: 17 अगस्त 2026, सोमवार 🗓️ पंचमी तिथि: 16 अगस्त शाम 04:52 बजे से 17 अगस्त शाम 05:00 बजे तक नाग पंचमी श्रावण शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को मनाई जाती है। यह पर्व नाग देवताओं की पूजा, भगवान शिव के स्मरण और प्रकृति के प्रति सम्मान का पावन अवसर है। इस वर्ष नाग पंचमी सोमवार को पड़ रही है, इसलिए शिवभक्ति का भाव और भी प्रमुख हो जाता है। नाग पञ्चमी के दिन भूमि की खुदाई नहीं की जाती है, इस दिन नाग पूजा के लिये नागदेव की तस्वीर या फिर मिट्टी या धातू से बनी प्रतिमा की पूजा की जाती है। दूध, धान, खील और दूब चढ़ावे के रूप मे अर्पित की जाती है।

Comments (2)

Rama Devi Sahu
Aug 17, 2026
सावन मास के तीसरे सोमवार और नाग पंचमी की बहुत बहुत हार्दिक बधाई हो आपको 🕉️🔱🥀💥🌺🙏🚩

Srikumar महाराज🇮🇳☸️
Aug 17, 2026
नमस्ते प्यारे व्यक्ति नाग पंचमी 2026 कालसर्प दोष दूर हो, जीवन में शांति आए। नाग देव सबकी रक्षा करें।
