MyMandirInstall
Profile

Rama Devi Sahu

80 days ago

भारत का राष्ट्रपति एक बहुत ही ओवर रेटेड पद है। ये ज़रूर है कि इस पद तक पहुंचना बहुत मुश्किल है पर राष्ट्रपति बनने के बाद जनता के लिए सीधे कुछ करना मुश्किल है। कुछ अच्छे भाषण या कुछ समाजसेवा ज़रूर की जा सकती है जैसे कलाम साहब करते थे। बाकी तो अधिकतर राष्ट्रपति रबर स्टैम्प ही रहे, इंदिरा गांधी ने तो आपातकाल की घोषणा ही राष्ट्रपति के नाम से की थी। राष्ट्रपति और सरकार में पिछला आखिरी कॉन्फ्लिक्ट शायद 2001 में हुआ था जब अटलजी ने 2001 में वीर सावरकर को भारत रत्न देने का प्रस्ताव राष्ट्रपति भवन भिजवाया था पर के आर नारायणन ने इसका कोई जवाब नही दिया। अटलजी इसका मतलब समझ गए और बात तब के लिए वहीं खत्म हो गई। द्रौपदी नाम की शायद कम ही महिलाएं होंगी, मैंने तो पहली बार ही सुना है। मोदी जी ने सूझ-बूझ से इनको चुना है,गुणी तो ये हैं ही उड़ीसा से हैं तो बीजू पटनायक का समर्थन बिना मांगे ही मिल जाएगा। महिला आदिवासी का विरोध करने का सवाल ही नही उठता।ये बहुत बड़ी जनजाति संथाल की हैं। मोदी जी की विश्वासपात्र हैं तो निर्णय लेने में आसानी रहेगी। अचल गौतम जी ने दो नामों की भविष्यवाणी की थी,उनमे से एक द्रौपदी मुर्मू का था। गजब की पारखी नज़र है मुझे तो इनका नाम भी नही पता था।👍 इन्होंने नंदी के कान में जो मांगा वो शिव जी तक पहुंच गया , भोलेनाथ की जो इच्छा हो उसको कौन रोक सकता है। "जा पर कृपा राम की होई,ता पर कृपा करें सब कोई"🙏

Post media

Comments (2)

Rama Devi Sahu

Rama Devi Sahu

Jun 11, 2026

Ji Namaste 🙏 Radhey Radhey ❤️ Jai Shree Krishna 🙏 Parama Ekadashi ki Hardik Shubhkamnaye 🙏 ‼️ Hari Om Tat Sat ‼️🙏

Suresh Kumar

Suresh Kumar

Jun 11, 2026

राधे राधे जी 🙏 शुभ प्रभात वंदन