
Srikumar महाराज🇮🇳☸️
28 days ago
*कुथिरन सुरंग, केरल* केरल की सांस्कृतिक राजधानी के रूप में प्रसिद्ध त्रिशूर जिले में 6 लेन की दो सुरंग बनाई गई है, जो आधुनिक भारत के उन्नत विज्ञान का उदाहरण है. अन्नामलाई पहाड़ी के पश्चिमी हिस्से में कुथिरन की पहाड़ियों में निर्मित यह केरल का पहला सड़क सुरंग है. 1.6 किलोमीटर लंबी यह सुरंग पीची वजानी वन्यजीव अभयारण्य से निकलती है, इसी कारण इसका विशेष रूप से वन्य जीवों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए निर्माण किया गया है. सुरंग निर्माण से पड़ोसी राज्यों एवं नगरों के साथ-साथ महत्वपूर्ण बंदरगाहों तक भी सड़क संपर्क सुगम हो गया है. इसके निर्माण से स्थानीय निवासियों के साथ-साथ पर्यटकों एवं व्यवसायियों के लिए भी सुविधाएं बढ़ गईं हैं. *मेरी संस्कृति...मेरा देश...मेरा अभिमान 🇮🇳
Comments (0)
No comments yet. Be the first to comment!
